लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः संपत्ति की गलत जानकारी, ढाई सौ से अधिक उम्मीदवारों को इनकम टैक्स ने जारी किया नोटिस, 68 विधायक भी शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2021 20:22 IST

Bihar Assembly Elections: पिछले साल नवंबर महीने में बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे. इस दौरान चुनाव में हाथ आजमाने वाले सभी उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देगलत जानकारी देने पर नोटिस माननीयों और उम्मीदवारों को भेजा गया है.कई लोगों ने अपना पैन कार्ड तक नहीं दिया है. जिसे लेकर भी पूछताछ हो सकती है.संपत्ति का ब्योरा गलत देने के मामले में गड़बड़ी की मात्रा, तरीके और इसकी गंभीरता के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पटनाः साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा के चुनाव में उतरे ढाई सौ से अधिक उम्मीदवारों को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है. जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें 68 सीटिंग विधायक भी शामिल हैं. इन लोगों के द्वारा चुनाव के दौरान संपत्ति की गलत जानकारी देने की बात पता चली है.

आयकर विभाग ने इस आधार पर नोटिस जारी किया है कि इनलोगों ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति जितनी बताई थी वास्तव में उससे कहीं ज्यादा के वे मालिक हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग ने आयकर विभाग को संपत्ति की जांच करने का आदेश दिया था, जिसके बाद गलत जानकारी देने पर नोटिस माननीयों और उम्मीदवारों को भेजा गया है.

इनमें राज्य के सभी दलों के विधायक शामिल हैं. विभाग ने सभी को जवाब देने के लिए नवंबर के अंतिम सप्ताह तक का समय दिया है. समय सीमा तक जवाब नहीं देने वालों से पूछताछ भी की जा सकती है. चुनाव आयोग ने शुरुआती जांच में इस मामले में गड़बड़ी पाई थी. अब आगे की कार्रवाई करते हुए आयोग ने आयकर विभाग से मदद मांगी है.

बताया जा रहा है कि जांच की प्रक्रिया बहुत आगे भी बढ़ सकती हैं. सही जवाब नहीं मिलता है तो आयकर विभाग आगे कानूनी कार्रवाई कर सकता है. चुनाव आयोग और उसके बाद आयकर विभाग के द्वारा अपने स्तर से जांच में कई तरीके अपनाए गए हैं. कई लोगों ने अपना पैन कार्ड तक नहीं दिया है. जिसे लेकर भी पूछताछ हो सकती है.

बताया जाता है कि संपत्ति का ब्योरा गलत देने के मामले में गड़बड़ी की मात्रा, तरीके और इसकी गंभीरता के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. शुरुआती जांच में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं. ज्यादातर मामले संपत्ति का गलत ब्योरा देने से संबंधित बताए जाते हैं. अर्थात इन लोगों ने चुनाव आयोग से अपनी संपत्ति छुपाई है.

यहां बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे. इस दौरान चुनाव में हाथ आजमाने वाले सभी उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था. चुनाव के बाद जीते और भाग्य आजमाने वाले सभी की संपत्तियों की जांच का आदेश चुनाव आयोग ने आयकर विभाग को दिया था. जांच के दौरान जिनकी जानकारी गलत पाई गई, उन्हें आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है.

अब विधायकों और विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों से घोषणापत्र में दी गई जानकारी गलत होने का कारण पूछा गया है. कई उम्मीदवारों ने हलफनामे में अपनी कई चल-अचल संपत्ति की चर्चा नहीं की, जबकि कुछ ने आयकर रिटर्न में अपनी जिन संपत्तियों को बताया, उसे अपने हलफनामे में दर्ज नहीं किया. ऐसा करने वालों से आयकर विभाग पूछताछ कर सकता है, उनसे इसकी वजह पूछी जाएगी.

टॅग्स :बिहारपटनाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू