Bihar assembly elections 2020: बाहुबली और राजद नेता अनंत सिंह ने भरा नामांकन, 38 केस में आरोपी, पत्नी से गरीब हैं मोकामा विधायक

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 8, 2020 02:49 PM2020-10-08T14:49:45+5:302020-10-08T14:49:45+5:30

मुंगेर के मोकामा में एक ही नाम बोलता है वह है अनंत सिंह। यहां से तीन बार विधायक रह चुके सिंह ने राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। सिंह ने कहा कि हर हाल में तेजस्वी यादव को सीएम बनाना है।

Bihar assembly elections 2020 mla anant singh files nomination mokama assembly patna rjd lalu yadav  | Bihar assembly elections 2020: बाहुबली और राजद नेता अनंत सिंह ने भरा नामांकन, 38 केस में आरोपी, पत्नी से गरीब हैं मोकामा विधायक

पत्नी के पास 23 लाख 66 हजार के गहने हैं जबकि अनंत सिंह के पास चार लाख दस हजार के गहने हैं। (file photo)

Highlightsकभी नीतीश कुमार के चहेते रहे सिंह इस समय जदयू से खफा हैं। अनंत सिंह चौथी दफा मैदान में हैं। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उल्लेख किया है कि अनंत सिंह के पास 22 लाख 13 हजार 488 रुपये हैं। पत्नी नीलम देवी के पास 11 लाख 83 हजार 414 रुपये हैं।

पटनाः बिहार की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों के दौरान अपराधी से नेता बनने वाले लोगों का काला साया भले ही धुंधला पड़ गया हो, लेकिन मुंगेर में यह साया अब भी मंडराता दिखाई दे रहा है। अनंत ने 2015 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लडा था और विजयी रहे थे।

मुंगेर के मोकामा में एक ही नाम बोलता है वह है अनंत सिंह। यहां से तीन बार विधायक रह चुके सिंह ने राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। सिंह ने कहा कि हर हाल में तेजस्वी यादव को सीएम बनाना है। कभी नीतीश कुमार के चहेते रहे सिंह इस समय जदयू से खफा हैं। अनंत सिंह चौथी दफा मैदान में हैं। 

विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उल्लेख किया है कि अनंत सिंह के पास 22 लाख 13 हजार 488 रुपये हैं। उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 11 लाख 83 हजार 414 रुपये हैं। पत्नी के पास 23 लाख 66 हजार के गहने हैं जबकि अनंत सिंह के पास चार लाख दस हजार के गहने हैं।

अनंत सिंह के पास स्कॉर्पियो वाहन है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो गाड़ी इनोवा व फॉरच्यूनर है। विधायक के पास गहना, वाहन व अन्य मिला कर नौ करोड़ 64 लाख 35 हजार 115 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास आठ करोड़ 84 लाख 93 हजार 680 की संपत्ति है। दूसरी ओर, अचल संपत्ति के मामले में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ज्यादा अमीर हैं। उनके पास 39 करोड़ 25 लाख की जमीन, मकान व अन्य संपत्ति हैं. जबकि अनंत सिंह के पास दस करोड़ 27 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति है। पति-पत्नी मिला कर 49 करोड़ 52 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति है।

अनंत के पैतृक आवास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था

भूमिहारों के बीच अनंत सिंह का दबदबा है। अनंत सिंह पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामलों से जुडे़ हैं। वह हथियार बरामदगी मामले में वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। अनंत स्वयं को इस मामले में फंसाये जाने का दावा करते रहे हैं। अनंत के पैतृक आवास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद से उन्हें न्यायिक हिरासत में है।

मोकामा विधानसभा से राजद प्रत्याशी के रूप में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया. वे सचिवालय थाना, कोतवाली, श्रीकृष्णापुरी, बेऊर, मेदनी चौक लखीसराय, हलसी लखीसराय, बिहटा, बहादुरपुर, किंजरसराय गया, बाढ़, भदौर, पीरबहोर, बख्तियारपुर, धरहरा मुंगेर, पंडारक थाने में 38 केस के आरोपित रह चुके हैं। बाढ़, श्रीकृष्णापुरी थाने में सबसे अधिक केस है, इनके खिलाफ बाढ़ थाने में एके 47 जैसे प्रतिबंधित हथियार व विस्फोटक रखने, सचिवालय थाने क्षेत्र में स्थित सरकारी आवास से एके 47 के कारतूस बरामद होने, अपहरण, हत्या आदि समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं

मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एक ठेकेदार और उसके भाई की हत्या की कथित साजिश से जुड़े अनंत सिंह के आडियो फोरेंसिक जांच में सही पाए गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

हाल ही में घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद होने के बाद अनंत सिंह पर यूएपीए अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और इस मामले में वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में बेउर जेल में बंद हैं। अनंत सिंह के पैतृक आवास से 16 अगस्त को एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद हुए थे। इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Web Title: Bihar assembly elections 2020 mla anant singh files nomination mokama assembly patna rjd lalu yadav 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे