लाइव न्यूज़ :

Bihar Exit Polls: बिहार चुनाव में चैनलों के एग्जिट में 8 में से 4 पोल में तेजस्वी का तूफान, 4 में NDA-महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

By स्वाति सिंह | Updated: November 8, 2020 16:01 IST

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में हुआ मतदान का आखिरी चरण शनिवार शाम छह बजे पूरा हुआ। इसके बाद ही बिहार चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आ चुके हैं। ज्यादातर सर्वे में तेजस्वी नीत महागठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के जरिए आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस बार बिहार की जनता किस पर भरोसा जता रही है। बिहार चुनाव से जुड़े तमाम एग्जिट पोल के लिए lokmatnews.in पर बने रहें 

सी-वोटर-टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार राजद और कांग्रेस इत्यादि दलों के महागठबंधन को 120 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं बीजेपी और जेडीयू इत्यादि दलों के गठबंधन को 116 सीटों पर जीत मिल सकती है।

 

 

08 Nov, 20 02:00 PM

न्यूज X-DV रिसर्च में महागठबंधन और एनडीए में टक्कर

NDA को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।

08 Nov, 20 02:00 PM

ETG बिहार एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त

NDA को 114, महागठबंधन को 120 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।

08 Nov, 20 01:59 PM

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में 30 सीटों पर कड़ा मुकाबला

दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल के मुताबिक, 120 से 127 सीटों के साथ NDA की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, राज्य में 30 सीटें ऐसी हैं, जिसके नतीजे नीतीश कुमार का खेल बिगाड़ भी सकते हैं। इन 30 सीटों पर सबसे कड़ा मुकाबला है।

07 Nov, 20 09:22 PM

07 Nov, 20 09:19 PM

बिहार में महागठबंधन को बहुमत

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, महागठबंधन सरकार बना सकती है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन को 139-161 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एनडीए 100 के अंदर सिमट सकता है। एनडीए के खाते में 69-91 सीटें जा सकती हैं। वहीं एलजेपी को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।

07 Nov, 20 09:02 PM

टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में 200 के करीब पहुंचे तेजस्वी

07 Nov, 20 08:46 PM

07 Nov, 20 08:23 PM

बिहार में NDA के खिलाफ महागठबंधन सबसे बड़ा दल, जानें किसको कितनी सीट

07 Nov, 20 08:12 PM

07 Nov, 20 08:06 PM

Today's Chanakya के एग्जिट पोल के मुताबिक, 63 फीसदी लोग सरकार बदलना चाहते हैं। जबकि 27 फीसदी लोगों ने कहा कि वो सरकार नहीं बदलना चाहते हैं। वहीं, इस पर 35 फीसदी लोगों ने चुनाव में बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा माना। 19 फीसदी लोगों की नजर में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा रहा। 34 फीसदी लोगों के लिए अन्य मुद्दे रहे।

07 Nov, 20 07:42 PM

ABP news-C Voters

https://www.lokmatnews.in/india/bihar-exit-polls-abp-news-cvoter-377-votes-nda-363-grand-alliance-85-to-chirag-paswan-b507/

07 Nov, 20 07:41 PM

टाइम्स नाउ-सी वोटर एग्जिट पोल

https://www.lokmatnews.in/india/times-now-c-voter-exit-poll-numbers-says-nda-may-win-116-seats-while-upa-to-win-120-seat-ljp-on-1-b408/

07 Nov, 20 07:40 PM

रिपब्लिक-जन की बात

https://www.lokmatnews.in/india/republic-tv-jan-ki-baat-exit-poll-numbers-says-mahagathbandhan-may-win-with-118-138-nda-91-117-ljp-5-b394/

07 Nov, 20 07:32 PM

Times Now-C voter Exit Poll: महागठबंधन को ज्यादा सीटें

Times Now-C voter Exit Poll: बिहार में NDA के खिलाफ महागठबंधन के आगे निकलने का अनुमान, LJP को केवल एक सीट मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें

07 Nov, 20 06:31 PM

बिहार चुनाव के आखिरी चरण के लिए वोटिंग समाप्त, 55.22% वोटरों ने किया मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे चरण के लिए मतदान शनिवार शाम छह बजे पूरा हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार तीसरे चरण में 55.22% मतदान हुआ है। 

 

07 Nov, 20 06:14 PM

साल 2015 के चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी राजद 101 सीटों पर चुनााव लड़ी थी जबकि इस चुनाव में वह 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन में सबसे मजबूत और पिछले चुनाव में सबसे बड़े दल राजद का इस चुनाव में अधिकांश सीटों पर जदयू से मुकाबला है। इस चुनाव में 77 सीटों पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जदयू के उम्मीदवार राजद के उम्मीदवार के सामने हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से जदयू जहां 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव मैदान में है।

07 Nov, 20 06:13 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

07 Nov, 20 06:12 PM

बिहार में विधानसभा की कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से 38 सीटें अनुसूचित वर्ग के लिए रिजर्व हैं तो दो सीटें अनुसूचित जनजाति(एसटी) के लिए आरक्षित हैं। बिहार में कुल 7,29,27,396 मतदाता हैं। 

07 Nov, 20 06:11 PM

बिहार में चुनाव खत्म, थोड़ी देर में Exit Polls

बिहार में तीसरे और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। बिहार चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन में है। इसके अलावा एलजेपी सहित ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट (JDSF) गठबंधन पर भी नजर होगी। JDSF में  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) शामिल हैं।

07 Nov, 20 06:05 PM

NDA और महागठबंधन में टक्कर

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी महागबंधन के बीच माना जा रहा है। बता दें कि शनिवार को तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर वोट पड़े। यहां एनडीए और महागठबंधन की लड़ाई में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। हैदराबाद के सांसद ओवैसी की पार्टी ने मुस्लिमों की अच्छी खासी आबादी वाले इस इलाकों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं और जमकर चुनाव प्रचार किया है।

07 Nov, 20 06:04 PM

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में हुई वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 4 नवंबर और 7 नवंबर में वोटिंग हुई है। पहले चरण में 71 सीटों पर 54.26 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। दूसरे चरण में 94 सीटों पर 53.51 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं तीसरे चरण में 78 सीटों पर 5 बजे तक करीब 53.7 % वोटिंग हुई। 

07 Nov, 20 06:03 PM

10 नवंबर को होगी वोटों की गिनती

बिहार विधानसभा चुनाव में 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। लेकिन नतीजों से पहले शनिवार को बिहार के मूड पता चल जाएगा। 

07 Nov, 20 06:01 PM

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी जिसे 71 सीटें हासिल हुई थी। इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता