लाइव न्यूज़ :

बिहारः अवैध पटाखा फैक्टरी में भारी विस्फोट, 10 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, पीएम ने जताया दुख

By अनिल शर्मा | Updated: March 4, 2022 13:15 IST

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया, "इस घटना से 2-3 घरों को नुकसान हुआ है। विस्फोट होने से 10 की मौत और कई लोग घायल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना से 2-3 घरों को नुकसान हुआ हैः जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन जिलाधिकारी ने बताया पूरा परिवार पटाखे बनाने का काम करता था

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिहार के भागलपुर जिले में एक मकान के अंदर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि इस मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने  बताया, जिस घर में धमाका हुआ उस घर में पटाखे बनाने का काम था।

भागलपुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि यह विस्फोट कस्बे के काजबलीचक इलाके में महेंद्र मंडल नामक एक व्यक्ति के घर के भीतर शुक्रवार को सुबह हुआ। डीएम के मुताबिक, विस्फोट के प्रभाव से महेंद्र मंडल के घर के अलावा आसपास की दो इमारतें भी मलबे में तब्दील हो गईं। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। मलबा हटाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को मंगवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से नमूने एकत्र कर रही हैं। सुब्रत कुमार सेन के मुताबिक, घटनास्थल से अब तक कुल 10 लोगों के शवों को बरामद किया गया है, जिनकी पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। विस्फोट में घायल नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम ने बताया कि मंडल पहले भी पटाखों के अवैध निर्माण में शामिल रहा है, और 2008 में उसके घर में इसी तरह के एक विस्फोट में उसकी पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।

प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस बाबत नीतीश कुमार से बात भी की। उन्होंने कहा, बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि की खबर पीड़ा देने वाली है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। घटना से जु़ड़े हालातों पर CM नीतीश कुमार से भी बात हुई। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है, पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

 

टॅग्स :बिहारहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे