लाइव न्यूज़ :

गांधी के साथ बनाए गए मोदी के चित्र पर सबसे अधिक 25 लाख रुपये की बोली, उपहारों की ई-नीलामी समाप्त

By भाषा | Updated: October 25, 2019 19:27 IST

यह जानकारी सरकार की ओर से जारी बयान में दी गई। ई-नीलामी से प्राप्त हुई धनराशि ‘नमामि गंगे’ मिशन को दान की जाएगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले कुल 2,772 उपहारों की बिक्री के लिए 14 सितंबर से इस ई-नीलामी का आयोजन किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्राहलय (एनजीएमए) में इन उपहारों की प्रदर्शनी लगाई गई थी।आज समापन वाले दिन तक ई-नीलामी के लिए रखी गईं सभी वस्तुओं की बिक्री हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की प्रदर्शनी एवं ई-नीलामी शुक्रवार को संपन्न हो गयी जिसमें महात्मा गांधी के साथ बनाए गए मोदी के चित्र पर सबसे अधिक 25 लाख रुपये की बोली लगी।

यह जानकारी सरकार की ओर से जारी बयान में दी गई। ई-नीलामी से प्राप्त हुई धनराशि ‘नमामि गंगे’ मिशन को दान की जाएगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले कुल 2,772 उपहारों की बिक्री के लिए 14 सितंबर से इस ई-नीलामी का आयोजन किया था।

राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्राहलय (एनजीएमए) में इन उपहारों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इन उपहारों में चित्र, मूर्तियां, शॉल, जैकेट और पारंपरिक वाद्य यंत्र समेत कई तरह की वस्तुएं एवं स्मृति चिह्न शामिल थे। यह ई-नीलामी तीन अक्टूबर तक चलनी थी।

हालांकि बाद में इसे और तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया। आज समापन वाले दिन तक ई-नीलामी के लिए रखी गईं सभी वस्तुओं की बिक्री हो गई। नामी हस्तियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस नीलामी में दिलचस्पी दिखाई। अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और गायक कैलाश खेर जैसे बॉलीवुड सितारों ने इसका प्रचार किया था।

प्रदर्शनी में रखी गई भेंटों में, सबसे कम शुरुआती कीमत 500 रुपये भगवान गणेश की छोटी प्रतिमा और कमल के फूल के आकार में बने लकड़ी के एक सजावटी बक्से जैसी वस्तुओं के लिए रखी गई थी। वहीं सबसे अधिक शुरुआती कीमत ढाई लाख रुपये, एक्रेलिक कलर से बने एक चित्र के लिए तय की गई थी जिसमें तिरंगे की पृष्ठभूमि में महात्मा गांधी के साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर उकेरी गई थी।

यह चित्र अंत में 25 लाख रुपये में बिका। प्रधानमंत्री को अपनी मां से आशीर्वाद लेते दिखाने वाली एक तस्वीर के लिए 20 लाख रुपये बोली लगाई गई। वहीं नीलामी में बिकी अन्य लोकप्रिय वस्तुओं में मणिपुरी लोक कलाओं का प्रदर्शन करने वाली कलाकृति (10 लाख रुपये), बछड़े को दूध पिलाती गाय की धातु से बनी मूर्ति (10 लाख रुपये) और स्वामी विवेकानंद की धातु से बनी 14 सेंटीमीटर की मूर्ति (छह लाख रुपये) शामिल थीं। हालांकि न तो संस्कृति मंत्रालय और न ही एनजीएमए ही पेंटिंग के संबंध में और इसको लेकर कोई जानकारी उपलब्ध करा सका कि प्रधानमंत्री को यह किसने उपहार में दी थी। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीमहात्मा गाँधीअनिल कपूरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया