लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अगले महीने जा सकते हैं पटना, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने दिया निमंत्रण

By भाषा | Updated: July 18, 2019 05:17 IST

बीआईए के सचिव अनिल कुमार सिन्हा ने यहां एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उपराष्ट्रपति ने उनके संगठन के प्रतिनिधिमंडल के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और कहा कि अगले महीने होने वाली पटना यात्रा के लिए उनका कार्यक्रम निर्धारित है और इसलिए जब भी वह अगली बार (अगले महीने की यात्रा के बाद) पटना आएंगे, तब वह निश्चित रूप से बीआईए का दौरा करेंगे।

Open in App

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की और पटना में अपने सदस्यों को संबोधित करने के लिए उन्हें बीआईए परिसर का दौरा करने का निमंत्रण दिया।

बीआईए के सचिव अनिल कुमार सिन्हा ने यहां एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उपराष्ट्रपति ने उनके संगठन के प्रतिनिधिमंडल के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और कहा कि अगले महीने होने वाली पटना यात्रा के लिए उनका कार्यक्रम निर्धारित है और इसलिए जब भी वह अगली बार (अगले महीने की यात्रा के बाद) पटना आएंगे, तब वह निश्चित रूप से बीआईए का दौरा करेंगे।

बीआईए के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने अध्यक्ष के पी एस केसरी की अध्यक्षता में बिहार से संबंधित आर्थिक और औद्योगिक मुद्दों पर उपराष्ट्रपति के साथ चर्चा की और इस संबंध में उनके सुझाव और मार्गदर्शन का अनुरोध किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नायडू ने देश के विकास और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से भी मुलाकात की और उनके मंत्रालय और बिहार के विकास के मुद्दों पर चर्चा की। बीआईए के सदस्यों ने केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय के सचिव सी के मिश्रा जो कि बिहार में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, से भी मुलाकात की।

बीआईए के प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य प्रसंस्करण के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के संयुक्त सचिव मिन्हाज आलम से भी मुलाकात की। बीआईए के इस प्रतिनिधिमंडल में केसरी के अलावा, इसके उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, महासचिव महावीर बिदासरिया, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व महासचिव संजय गोयनका और अन्य शामिल थे।

टॅग्स :बिहारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया