लाइव न्यूज़ :

भूटान ने नहीं रोका था भारत के गांव का पानी, सरकार ने बताया अब पूरा सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 26, 2020 15:08 IST

भारत और चीन सीमा विवाद के बीच भूटान से पानी रोकने वाली खबर को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। हालांकि भूटान और असम की सरकार ने साफ कर दिया है कि पानी रोके जाने का कोई विवाद नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकई मीडियो रिपोर्ट में बीते दिन (25 जून) को दावा किया कि भूटान ने असम के बक्सा जिले के किसानों का पानी रोक दिया है।असम के बक्सा जिले में किसान 1953 के बाद से ही खेतों की सिंचाई के लिए भूटान से निकलने वाली नदियों के पानी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

नई दिल्ली:  चीन और नेपाल के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच गुरुवार (25 जून) को खबर आई कि भूटान ने भारत के एक गांव जो असम में पड़ता है उसका पानी रोक दिया है। भूटान सरकार के विदेश मंत्रालय ने अब इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भूटान ने भारत के किसी भी गांव का पानी नहीं रोका है। सफाई देते हुए भूटान की सरकार ने कहा कि वह गलतफहमी का हिस्सा था। जिसे अब दूर कर लिया गया है। 

खबरें थी कि भूटान ने असम के बक्सा जिले के किसानों का पानी रोक दिया है। वहां तो किसानों ने सड़क उतरकर विरोध तक करना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर भी कई नेताओं ने इसको लेकर अपनी राय रखनी शुरू कर दी थी।

(भूटान के विदेश मंत्रालय ने नदी की सफाई करते हुए तस्वीर जारी की)

भूटान के विदेश मंत्रालय बयान जारी कर सफाई दी

भूटान के विदेश मंत्रालय ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा है, भारत के गांव की जो पानी रोकने वाली खबर चल रही है वह गलत और झूठ है। भूटान की ओर बताया दया है कि नदी में मिट्टी, कंकर की वजह से पानी का फ्लो एकदम थम सा गया था। जिसे अब ठीक कर दिया गया है। भूटान की सरकार ने इसके लिए तस्वीरें भी जारी की है। 

(भूटान के विदेश मंत्रालय ने नदी की सफाई करते हुए तस्वीर जारी की)

भूटान के विदेश मंत्रालय के बाद असम सरकार के मंत्री ने की पु्ष्टी 

भूटान की तरफ से बयान आने के साथ ही असम के चीफ सेक्रटरी संजय कृष्णा का बयान आया। चीफ सेक्रटरी संजय कृष्णा ने कहा, पानी भूटान ने नहीं रोका था। वह मिट्टी और कंकरों की वजह से रुक गया था। चीफ सेक्रटरी संजय कृष्णा ने बताया कि जैसे ही हमने भूटान को इस बारे में सूचना दी उन्होंने इसे फौरन साफ करवा दिया। 

असम के बक्सा जिले में किसान 1953 के बाद से ही अपने धानों के खेतों की सिंचाई भूटान से निकलने वाली नदियों के पानी से करते रहे हैं। पिछले दिनों जब पानी आना बंद हो गया तो उन्होंने विरोध किया और आरोप लगाए कि भूटान पानी पर रोक लगा दी है। 

(भूटान के विदेश मंत्रालय ने नदी की सफाई करते हुए तस्वीर जारी की)

भूटान के विदेश मंत्रालय ने कहा, ''यह एक दुखद आरोप है और विदेश मंत्रालय यह स्पष्ट करना चाहेगा कि जितने भी न्यूज रिपोर्ट लिखे गए हैं पूरी तरह से निराधार हैं क्योंकि ऐसा कोई कारण नहीं है कि इस समय पानी का बहाव को रोका जाए। यह भूटान और असम के मैत्रीपूर्ण लोगों के बीच गलत सूचना फैलाने और गलतफहमी पैदा करने के निहित स्वार्थों द्वारा किया गया एक जानबूझकर प्रयास है।''

भूटान सरकार ने कहा कि असम में बक्सा और उदलगुरी जिले भूटान के जल स्रोतों से कई दशकों से लाभान्वित हो रहे हैं और ऐसे दौर में हम पानी रोकने का कभी नहीं सोचेंगे। 

(भूटान के विदेश मंत्रालय ने नदी की सफाई करते हुए तस्वीर जारी की)

भूटान विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कोरोनो वायरस लॉकडाउन के कारण, असम के किसान सिंचाई को बनाए रखने के लिए भूटान में प्रवेश करने में असमर्थ हैं, क्योंकि यह सामान्य अभ्यास है और इससे जलापूर्ति में समस्या हो गई थी। जिसे अब दूर कर लिया गया है। 

भूटान विदेश मंत्रालय ने कहा है कि असम के अधिकारिकों ने पहले भी पानी के फ्लो के रुकने पर कई बार सूचना दी है, जिसके यथाशीघ्र सुलझाया भी गया है। इस बार जो अफवाह फैलाई गई है वह एक गलतफहमी थी। 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता