लाइव न्यूज़ :

भोपाल में मदरसों की जांच: 24 छात्रों की एक ही जन्मतिथि, बिहार के पूर्णिया और मधुबनी से लाए गए हैं कई बच्चे

By विनीत कुमार | Updated: June 14, 2022 09:34 IST

भोपाल में दो मदरसों में बिहार के 35 में से 24 छात्रों के एडमिशन डॉक्युमेंट्स में एक ही जन्मतिथि लिखी हुई मिली है। जांच में कई और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे भोपाल के दो मदरसों की जांच, 35 छात्रों मे से 24 की जन्मतिथि एक ही मिली।छात्रों के नामांकन के लिए माता-पिता की सहमति दिखाने वाला कोई दस्तावेज भी मदरसों के पास उपलब्ध नहीं।बिहार के पूर्णिया और मधुबनी जिलों से लाए गए हैं बच्चे, बिना अनुमति के चल रहे छात्रावास।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल के दो मदरसों की जांच में कई नियमों की अनदेखी किए जाने के मामले सामने आए हैं। इन मदरसों में बिहार के 35 में से कम से कम 24 छात्रों की जन्मतिथि 1 जनवरी दर्ज है। हालांकि जन्म के साल में अंतर जरूर है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इन छात्रों के नामांकन के लिए माता-पिता की सहमति दिखाने वाला कोई दस्तावेज भी मदरसा के पास उपलब्ध नहीं था। यही नहीं, भोपाल के बाणगंगा क्षेत्र में स्थित इन मदरसों में किसी स्थानीय छात्र का नामांकन भी नहीं है।

इन मदरसों का निरीक्षण मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग (MPCPCR), बाल कल्याण समिति (CWC) और पुलिस द्वारा शुक्रवार को किया गया। इससे एक दिन पहले पुलिस ने पाया कि कम से कम 10 नाबालिगों को बिना माता-पिता की सहमति के भोपाल लाया गया था।

आयोग के सदस्य ब्रजेश चौहान ने कहा, 'इन मदरसों में अधिकांश बच्चों को उनके गांवों के मुखिया (प्रमुख) द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेजों के आधार पर भर्ती कराया गया है।' बच्चे 12-15 वर्ष की उम्र के हैं और बिहार के पूर्णिया और मधुबनी जिलों से हैं। उनके पास एकमात्र पहचान दस्तावेज आधार कार्ड हैं।

चौहान ने आगे कहा, 'हम बिहार बाल अधिकार आयोग और वहां की पुलिस को स्थानीय स्तर पर मामले की जांच करने के लिए लिख रहे हैं, जिसमें सभी संभावित एंगल शामिल हैं।' हम यहां की पुलिस से भी जांच करने के लिए कह रहे हैं।

ये बात भी सामने आई है कि दोनों संस्थान राज्य मदरसा बोर्ड में पंजीकृत हैं लेकिन बिना अनुमति के छात्रावास चला रहे हैं। चौहान ने कहा कि छात्रावास केवल टीन शेड में बना है और इसमें उचित शौचालय भी नहीं है।

एक मदरसे में कुछ बच्चों ने निरीक्षण दल को बताया कि वे पहले से ही बिहार में अपने मूल स्थानों के स्कूलों में नामांकन ले चुके थे। अधिकारियों ने ये भी कहा कि छात्रों को मदरसे में केवल धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी।

टॅग्स :भोपालMadhya Pradeshबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप