लाइव न्यूज़ :

भोपाल: 43 करोड़ में बनी थी 2.2 किलोमीटर लंबी मध्य प्रदेश की सबसे महंगी सड़क, 9 महीने में ही उखड़ने लगी

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2021 14:54 IST

पिछले साल 29 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट रोड का लोकार्पण किया था। इसका भूमिपूजन 2016 में किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में करीब 9 महीने पहले ही शुरू हुए डिपो चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक स्मार्ट रोड की स्थिति होने लगी खराबपिछले साल 29 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट रोड का लोकार्पण किया था। 2.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने में 43 करोड़ खर्च आए थे, जबकि आमतौर पर ऐसी सड़क 12 से 20 करोड़ में बन जाती है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में करीब 9 महीने पहले ही शुरू हुए डिपो चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक 2.2 किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति खराब होने लगी है। इस सड़क के निर्माण पर करीब 43 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और यह प्रदेश में बनी सबसे महंगी सड़क है। इस सड़क का नाम स्मार्ट रोड है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस सड़क की परतें जगह-जगह से उखड़ने लगी है और गड्‌ढे नजर आने लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार आमतौर पर इतनी बड़ी सड़क 12 करोड़ रुपए में बन जाती है और यदि अन्य सुविधाओं के साथ अधिकतम 20 करोड़ तक का खर्च आ सकता है।

पिछले साल 29 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  स्मार्ट रोड का लोकार्पण किया था। हालांकि, अब बारिश में स्मार्ट रोड की असलियत नजर आने लगी। सीएम शिवराज ने 25 दिसंबर 2016 को इस रोड का भूमिपूजन किया था।

मुख्यमंत्री ने तब अधिकारियों को सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने को खासतौर पर कहा था। 

वहीं, इस पूरे मामले पर पीके जैन, प्रभारी चीफ इंजीनियर, स्मार्ट सिटी ने कहा है कि स्मार्ट रोड कई टुकड़ों में बनी, इसलिए कुछ कमियां रह गई है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर टॉप लेयर निकली है और जल्द ही बारिश के बाद संबंधित एजेंसी से सड़क को ठीक करा लिया जाएगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो