लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः भाजपा की चौथी सूची में तीन मौजूदा विधायकों को टिकट, नौ का टिकट कटा

By भाषा | Updated: November 18, 2018 22:31 IST

24 उम्मीदवारों की चौथी सूची में विधानसभा में भाजपा के उप सचेतक एवं सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़, राजपूत नेता और लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत सहित भाजपा के नौ मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है।

Open in App

जयपुर, 18 नवंबर (भाषा): सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा की ओर से रविवार को जारी चौथी सूची में तीन मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है तथा नौ मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। भाजपा की ओर से जारी 24 उम्मीदवारों की चौथी सूची में विधानसभा में भाजपा के उप सचेतक एवं सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़, राजपूत नेता और लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत सहित भाजपा के नौ मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है।

भाजपा की सूची में जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर घनश्याम तिवाड़ी ने जीत दर्ज की थी। तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ मनमुटाव के चलते भाजपा छोड़ भारत वाहिनी पार्टी का गठन किया था।

सूची में तीन मौजूदा विधायक सुजानगढ़ से खेमाराम मेघवाल, दौसा से शंकर शर्मा, और गंगापुर सिटी से मान सिंह गुर्जर को शामिल किया गया है। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस सांसद इज्यराज सिंह की पत्नी कल्पना देवी को कोटा की लाडपुरा विधानसभा सीट से टिकट देकर पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, रविवार शाम भाजपा में शामिल हुईं पूर्व कांग्रेस विधायक ममता शर्मा को पिपलदा से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी की चौथी सूची में शामिल कांग्रेस के पूर्व सांसद इज्यराज सिंह और उनकी पत्नी कल्पना ने कोटा में सवांददाताओं से बातचीत में कहा कि वे पार्टी के निर्देशानुसार काम करेंगे और क्षेत्र में विकास के लिये मतदाताओं से वोट मांगेंगे। भाजपा की ओर जारी अब तक चार सूचियों में 200 विधानसभा सीटों में से 194 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। राजस्थान में सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये सोमवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप