लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली स्थगित, शीतकालीन सत्र के बाद होने की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 11:08 IST

कांग्रेस का कहना है कि रैली के जरिए नरेंद्र मोदी सरकार की ‘जनविरोधी नीतियों’ को जनता के समक्ष बेनकाब किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले कांग्रेस महसचिवों, प्रदेश प्रभारियों, विभाग अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुखों और विधायक दल के नेताओं की बैठक में 30 नवम्बर की रैली करने का निर्णय हुआ था।एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि शीतकालीन सत्र के मद्देनजर रैली का आयोजन 14 दिसंबर के बाद होगा।

बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और कृषि संकट को लेकर आगामी 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली रद्द कर दी गई है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि शीतकालीन सत्र के मद्देनजर रैली का आयोजन 14 दिसंबर के बाद होगा। कांग्रेस का कहना है कि रैली के जरिए नरेंद्र मोदी सरकार की ‘जनविरोधी नीतियों’ को जनता के समक्ष बेनकाब किया जाएगा। 

मुख्य विपक्षी पार्टी इन मुद्दों को लेकर पहले ही जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर रही है और इसका समापन दिल्ली की रैली से होगा जिसे ‘भारत बचाओ रैली’ नाम दिया गया है। कांग्रेस ने पांच नवम्बर से 15 नवम्बर के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलन करने की योजना बनाई थी, हालांकि अयोध्या मामले का फैसला आने की पृष्ठभूमि में कुछ राज्यों में पार्टी ने इस कार्यक्रम को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है। पार्टी का कहना है कि उसने पिछले कुछ दिनों देश के अलग अलग हिस्सों में मोदी सरकार की ‘विफलताओं’’ को उजागर करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। 

इससे पहले कांग्रेस महसचिवों, प्रदेश प्रभारियों, विभाग अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुखों और विधायक दल के नेताओं की बैठक में 30 नवम्बर की रैली करने का निर्णय हुआ था।  कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत को बर्बाद कर दिया है। उसने भारत को मंदी और तालाबंदी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है, भारत को भुखमरी की तरफ धकेल दिया है और भारत को बेरोजगारी के कुएं में धकेल दिया है। इस सरकार ने भारत की सम्प्रभुता, आर्थिक सबलता पर आक्रमण और हमला कर दिया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आह्वान पर 25 तारीख तक हर जिले के अंदर और हर प्रांत के अंदर एक व्यापक आंदोलन का आगाज हमने किया था। 60 प्रतिशत मुल्क में यह आंदोलन संपूर्ण हो चुका है और आज की बैठक में निर्णय किया गया कि 40 प्रतिशत जहां बचा है, वहां भी ये संपूर्ण हो जाएगा। इस सारे आंदोलन समापन 30 नवंबर को ‘भारत बचाओ’ रैली के माध्यम से होगा।’’

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे