लाइव न्यूज़ :

BJP के नाराज नेताओं को मनाने भैया जी जोशी पहुंचे पटना पहुंचे, आरके सिन्हा को समझाने का किया प्रयास

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2019 04:59 IST

आरके सिन्हा संघ के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं, कभी भी अपने आनुषांगिक राजनीतिक पार्टी भाजपा से कोई मांग नहीं रखी. इस बार स्वतः शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी से दूर होने के बाद से राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की चर्चा शुरु हो गई थी कि इन्हें पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार बना रही है.

Open in App

बिहार में भाजपा के नाराज नेताओं की फेहरिस्त कम होने का नाम नहीं ले रही है. भाजपा में कई नाराज नेताओं को मनाने के लिए दिल्ली से लेकर पटना तक चार्टर प्लेन से बडे नेताओं का पटना आना और नाराज नेताओं को दिल्ली बुलाकर मना लिया जाना ये दौर चल रहा है. इस फेरहिस्त में नया नाम राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का है. पटना साहिब सीट से टिकट के दावेदार रहे आर के सिन्हा की नाराजगी उस वक्त जाहिर हो गई जब उनको मनाने संघ के एक बडे नेता पटना पहुंचे.

आर.के.सिन्हा एक समर्पित और ईमानदार संघ के कार्यकर्ता के रुप में जाने जाते हैं. इनकी पार्टी और संघ के प्रति समर्पण रहा है. इस बात को सभी कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेता तक मानते हैं. आरके सिन्हा संघ के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं, कभी भी अपने आनुषांगिक राजनीतिक पार्टी भाजपा से कोई मांग नहीं रखी. इस बार स्वतः शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी से दूर होने के बाद से राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की चर्चा शुरु हो गई थी कि इन्हें पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार बना रही है. लेकिन ऐन मौके पर इनको पार्टी ने उनके बदले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नाम की घोषणा कर दी गई. इतना ही नहीं इन्हें इस बात के लिए किसी स्तर से पूछा भी नहीं गया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिन्हा के बडे कद को देखते हुए भाजपा के साथ-साथ आरएसएस के प्रमुख नेता भी उन्हें मनाने में लगे हैं. इसी क्रम में सर सहकार्यवाहक भैया जी जोशी पटना पहुंचे. आरके सिन्हा को पटना स्थित आरएसएस कार्यालय में बुलाया गया. आरके सिन्हा ने लगभग एक घंटे तक भैया जी जोशी के साथ मीटिंग की. दरअसल, आरके सिन्हा पटना साहिब से टिकट चाहते थे लेकिन उन्हें टिकट ना मिलने से वह नाराज चल रहे थे. पटना साहिब में आरके सिन्हा की अच्छी पकड है. इसको लेकर आरएसएस के तरफ से आरके सिन्हा को मनाने की कोशिश की गई है. हालांकि भैया जी जोशी से मिलने के बाद जब आरके सिन्हा बाहर निकले तो उन्होंने बताया कि भैया जी जोशी ने उन्हें बुलाया था और हम दोनों के बीच काफी बेहतर बातचीत हुई है. सिन्हा ने साफ किया कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है. संघ कार्यालय में राजनीतिक बात करने से आरके सिन्हा बचते रहे. आरके सिन्हा के साथ उनके पुत्र और भाजपा चुनाव प्रचार प्रभारी ऋतुराज सिन्हा भी थे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया