लाइव न्यूज़ :

भागलपुर दंगा: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2018 12:07 IST

शाश्वत केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का बेटा है।

Open in App

पटना, 1 अप्रैल: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत को भागलपुर में हाल में हुई सांप्रदायिक झड़प से जुड़े एक मामले में रविवार को पटना से गिरफ्तार किया है। भागलपुर की एक अदालत द्वारा शाश्वत की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के कुछ घंटों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शाश्वत के खिलाफ 24 मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

शाश्वत केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का बेटा है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महराज ने‘ पीटीआई भाषा’ को बताया, 'हमें सूचना मिली थी कि शाश्वत पटना जंक्शन के पास स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में है। एक पुलिस टीममौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर भागलपुर भेज दिया गया।'

अपनी गिरफ्तारी पर शाश्वत ने संवाददाताओं को बताया, 'मैंने अदालत के आदेश के सम्मान में खुद पुलिस के समक्ष समर्पण किया है। गिरफ्तारी से बचने का मुझ पर गलत आरोप लगाया गया है। मैं फरार नहीं था क्योंकि मैने कोई अपराध नहीं किया है। अगर भारत माता और श्रीराम की प्रशंसा में नारेबाजी करना एक अपराध है तो मुझे एक अपराधी कहा जा सकता है।'

शाश्वत की अगुवाई में एक जुलूस के दौरान तेज संगीत बजाये जाने पर कुछ लोगों की आपत्ति के बाद17 मार्च को भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भागलपुर के नाथनगर थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इन एफआईआर में से एक में शाश्वत के अलावा आठ अन्य लोगों का नाम था। हिन्दू कैंलडर के मुताबिक, नये साल के उपलक्ष्य में कथित तौर पर बिना अनुमति के यह जुलूस निकाला जा रहा था।

संघर्ष में दोनों तरफ से पत्थरबाजी, आगजनी और गोलीबारी की घटना में दो पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गये थे।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे