लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को मारेगा बेंगलुरु में बना ये खास उपकरण! अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने दी मंजूरी

By विनीत कुमार | Updated: July 28, 2020 11:12 IST

बेंगलुरु की एक संस्था 'डि स्कैलेन' ने एक खास उपकरण तैयार किया है जो कोरोना वायरस को मारने की क्षमता रखता है। अमेरिका ने भी इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु की एक संस्था ने बनाया कोरोना वायरस को मारने की क्षमता वाला एक खास उपकरणकिसी भी बंद जगह पर इस उपकरण को लगाया जा सकता है, वायरस में मौजूग एस-प्रोटिन को खत्म करने की है क्षमता

कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने और उसे मारने की क्षमता रखने वाले एक उपकरण स्कैलेन हाइपरस्चार्ज कोरोना कैनन (साइकोकैन) को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेसन (एफडीए) और यूरोपीय संघ (ईयू) से मंजूरी मिल गई है। न्यूज -18 की रिपोर्ट में इसे बेंगलुरु की एक संस्था 'डि स्कैलेन' ( De Scalene) द्वारा विकसित किया गया है।

साइकोकैन (Shycocan) दरअसल एक छोटे ड्रम की तरह है जिसे आराम से किसी ऑफिस, स्कूल, मॉल, होटल, एयरपोर्ट या किसी ऐसे अन्य बंद जगह में रखा जा सकता है और इसका इस्तेमाल सतह को रोगाणुओं से मुक्त कराया जा सकता है। ये भी साबित हुआ है कि कोरोना वायरस में मौजूद स्पाइक प्रोटिन या जिसे एस-प्रोटिन भी कहते हैं, उसे 99.9 प्रतिशत तक बेअसर कर सकता है।

हालांकि, ये सक्रमित शख्स को ठीक नहीं कर सकता लेकिन वायरस को फैलने से रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है। 

ये खास उपकरण किसी भी कमरे या बंद स्थान को सैंकड़ों इलेक्ट्रोन से भर देता है। ऐसे में अगर कोई संक्रमित व्यक्ति भी कमरे में आता है तो उसके छींकने या खांसने से फैले वायरस को ये निष्प्रभावी कर देगा। साथ ही ये सतह पर मौजूद वायरस को भी खत्म कर देगा। इससे हवा से वायरस के फैलने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

अधिकारियों के अनुसार इस उपकरण के निर्माण की मंजूरी पिछले ही हफ्ते मिली है। संस्थान से जुड़े राजा विजय कुमार ने बताया कि साइकोकैन को 26 टेस्ट से गुजरना पड़ा। इस टेस्ट के तहत उपकरण से जुड़ी सुरक्षा, क्षमता और इस बात को भी परखा गया कि इसका कोई नुकसान इंसानों पर तो नहीं होगा।

विजय कुमार के अनुसार इस उपकरण के दाम और इसक उत्पादन लाइसेंस हासिल करने वालों पर निर्भर होगा। कुमार के अनुसार भारत में 9 कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी अभी दिखाई है। तीन कंपनियों तो लाइसेंस एग्रीमेंट के लिए भी तैयार हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह