बंगाल : अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मॉडल और फोटोग्राफर गिरफ्तार

By भाषा | Published: July 30, 2021 08:01 PM2021-07-30T20:01:08+5:302021-07-30T20:01:08+5:30

Bengal: Model and photographer arrested for making obscene videos | बंगाल : अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मॉडल और फोटोग्राफर गिरफ्तार

बंगाल : अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मॉडल और फोटोग्राफर गिरफ्तार

कोलकाता, 30 जुलाई पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अश्लील वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने में कथित संलिप्तता के आरोप में एक मॉडल और एक फोटोग्राफर को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दरअसल, कुछ दिन पहले दो महिलाओं ने एक शिकायत में कहा था कि उन्हें एक अश्लील फिल्म की शूटिंग करने के लिए मजबूर किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय ने साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों का पता लगाया और बृहस्पतिवार शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों आरोपी अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाली वेबसाइटों का संचालन करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। बंगाल में इस गिरोह में और लोग शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में ही है।’’

आरोप लगाने वाली दोनों महिलाओं की शिकायत के आधार पर इस सप्ताह के शुरुआत में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। महिलाओं ने शिकायत में कहा था कि उन्हें एक अश्लील फिल्म की शूटिंग करने के लिए मजबूर किया गया था। इस वीडियो को बाद में इंटरनेट पर जारी कर दिया गया था। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक इस मामले के तार कारोबारी राज कुंद्रा से भी जुड़े हो सकते हैं।

पीड़ित महिलाओं के मुताबिक फेसबुक के जरिए उन्हें एक फोटो शूट के बारे में जानकारी मिली। महिलाओं ने प्रचार करने वाले लोगों से संपर्क किया, जिन्होंने महिलाओं को बैलीगुंगे रेलवे स्टेशन के नजदीक बने एक स्टूडियो में अश्लील वीडियो की शूटिंग करने के लिए मजबूर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bengal: Model and photographer arrested for making obscene videos

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे