लाइव न्यूज़ :

हीरो बनने से पहले रेलवे में क्लर्क थे धर्मेंद्र, अनकही कहानियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 8, 2018 15:22 IST

फिल्म निर्माताओं के दफ्तर में चक्कर लगाने के लिए वे मीलों पैदल चलते थे ताकि पैसे बचा सके और उससे कुछ खा सके. कई बार वह चने खाकर बेंच पर सो जाते थे. कभी-कभी तो चना भी नसीब नहीं होता था.

Open in App

धर्मेंद्र कल 8 दिसंबर को अपना 83वां बर्थडे मनाएंगे. वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं, जिसने ब्लैक एंड व्हाइट के दौर से लेकर रंगीन पर्दे पर और आज के एचडी-थ्रीडी सिनेमा में भी अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे हैं. धर्मेंद्र हमेशा फिल्मों के दीवाने रहे हैं और उनकी यही दीवानगी उन्हें बॉलीवुड में ले आई.

धर्मेंद्र खुद बताते हैं कि उन्होंने स्कूल के दिनों में एक फिल्म करीब 40 बार देखी. स्कूल बंक करके वह फिल्म देखने जाते थे. यह फिल्म थी 'दिल्लगी'. फिल्मों में आने से पहले धर्मेंद्र रेलवे में क्लर्क थे. उन्हें सवा सौ रुपए सैलरी मिलती थी. लेकिन उनका मन नौकरी में कम और एक्टिंग में ज्यादा लगता था.

फिल्मफेयर की तरफ से आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता जीत कर वह मुंबई आए थे. लेकिन उनके लिए फिल्मों की राह आसान नहीं थी. फिल्म निर्माताओं के दफ्तर में चक्कर लगाने के लिए वे मीलों पैदल चलते थे ताकि पैसे बचा सके और उससे कुछ खा सके. कई बार वह चने खाकर बेंच पर सो जाते थे. कभी-कभी तो चना भी नसीब नहीं होता था.

आखिरकार उनका संघर्ष रंग लाया और धर्मेंद्र ने 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से अभिनय की शुरुआत की. अर्जुन हिंगोरानी ने महज 51 रु. देकर इस फिल्म के लिए उन्हें साइन किया था. फिल्म 'फूल और पत्थर' धर्मंेद्र के करियर की पहली हिट फिल्म थी. अपने सिने करियर में लगभग 250 फिल्मों में काम कर चुके धर्मेंद्र हाल ही में फिल्म 'यमला पगला दीवाना 3' में नजर आए थे.

धर्मेंद्र अपने समय में बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल रहे हैं जो अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाते थे. हालांकि उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए कभी भी जिम का सहारा नहीं लिया, बल्कि देसी अंदाज में कसरत करके उन्होंने अपनी बॉडी बनाई थी. शायद यही वजह थी कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी उनके शादीशुदा होने के बावजूद उन पर अपना दिल हार बैठी थीं.

धर्मेंद्र आज भी खुद को फिट रखने के लिए रोज एक्सरसाइज, योगा और प्राणायाम करते हैं, साथ ही डाइट पर भी पूरा ध्यान देते हैं. धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं. उनकी कुछ हालिया तस्वीरों में उन्हें फॉर्म हाउस में काम करते देखा गया. धर्मेंद्र आजकल आर्गेनिक खेती कर रहे हैं.

टॅग्स :धर्मेंद्रबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Box Office Collection Day 4: रविवार को बदला खेल? चौथे दिन फिल्म इक्कीस की कमाई में उछाल

बॉलीवुड चुस्कीIkkis BOX Office Collection Day 1: अगस्त्य की दमदार एंट्री और धर्मेंद्र का इमोशनल रोल, ‘इक्किस’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Movie Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, जो जंग से ज्यादा जज्बातों की कहानी कहती है!

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है