लाइव न्यूज़ :

गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की सख्ती नहीं होने के कारण गौ रक्षकों को सड़क पर आना पड़ता है- रामदेव

By भाषा | Updated: August 12, 2018 22:20 IST

बाबा रामदेव ने कहा कि गौ हत्यारों के खिलाफ कोई नहीं बोलता है। गौ हत्यारों को प्रोत्साहन क्यों मिलता है, यह कतई नहीं होना चाहिए। यदि किसी ने कत्लखाने का लाइसेंस भी ले रखा है, और उनका परिवहन कर रहा है तो हम इसके पक्षधर नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अगस्त: योग गुरू बाबा रामदेव ने रविवार को कहा कि गौ तस्करी रोकने में पुलिस और प्रशासन को जितनी सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, वह नहीं होने के कारण गौरक्षकों को सडकों पर आना पडता है। एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आये रामदेव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अवैध तरीके से जो लोग गायों को कत्लखानों में कटवातें है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि कुछ गौ रक्षक ज्यादती कर देते हैं जिनके चलते 90 प्रतिशत गौरक्षकों की छवि धूमिल होती है।बाबा रामदेव ने कहा कि गौ हत्यारों के खिलाफ कोई नहीं बोलता है। गौ हत्यारों को प्रोत्साहन क्यों मिलता है, यह कतई नहीं होना चाहिए। यदि किसी ने कत्लखाने का लाइसेंस भी ले रखा है, और उनका परिवहन कर रहा है तो हम इसके पक्षधर नहीं है।पूर्ण गौ हत्या रोकने की पैरवी करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे राष्ट्रभक्त और गौ भक्त देश में और कौन होगा। उन्हें केन्द्र में पूर्ण गौहत्या रोकने का कानून बनाना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि चार सालों में केन्द्र ने अभी तक कानून नहीं बनाया है और हम ऐसा कानून बनने की उम्मीद लगाये बैठै हैं।उन्होंने देश में घुसपैठियों के एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि एक भी आदमी अवैध तरीके से भारत में नहीं रहना चाहिए चाहे वह बांग्लादेशी, पाकिस्तानी या फिर अमेरिका का क्यों न हो। भारत में करीब तीन से चार करोड़ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे लोग कितनी बडी हानि देश की अंखडता, एकता और सम्प्रभुता के लिये कर सकते हैं जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :बाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

कारोबारकांवड़ यात्रा मार्गः खान-पान की दुकानों पर अपना नाम लिखिए, स्वामी रामदेव बोले-आखिर क्या वजह मुसलमान नाम छिपाकर कर रहे व्यवसाय

भारतHigh Court Slams Ramdev: बाबा रामदेव ‘किसी के वश में नहीं हैं’?, ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर योग गुरु के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां