बीटिंग रिट्रीट समारोह के चलते 29 जनवरी को इन दो मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय बंद रहेंगी सेवाएं

By भाषा | Published: January 28, 2020 06:16 AM2020-01-28T06:16:42+5:302020-01-28T06:16:42+5:30

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा, "उद्योग भवन स्टेशन पर दोपहर दो से शाम 6.30 बजे तक और केंद्रीय सचिवालय पर शाम चार से 6.30 बजे से सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

Beating Retreat Ceremony Two Delhi Metro Stations to be Curtailed on Jan 29 DMRC Issues Advisory | बीटिंग रिट्रीट समारोह के चलते 29 जनवरी को इन दो मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय बंद रहेंगी सेवाएं

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsकेंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर दोपहर दो बजे से अगले दो घंटों तक गेट संख्या एक से ही प्रवेश और निकास की अनुमति होगी। डीएमआरसी ने कहा कि स्टेशनों पर शाम 6:30 बजे से सामान्य रूप से सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण बुधवार को दिल्लीमेट्रो के दो स्टेशनों पर कुछ घंटे के लिए सेवाएं बंद रहेंगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्लीमेट्रो की येलो लाइन (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर) के दो स्टेशन,उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय पर सेवाएं कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा, "उद्योग भवन स्टेशन पर दोपहर दो से शाम 6.30 बजे तक और केंद्रीय सचिवालय पर शाम चार से 6.30 बजे से सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर दोपहर दो बजे से अगले दो घंटों तक गेट संख्या एक से ही प्रवेश और निकास की अनुमति होगी। बाकी गेट बंद रहेंगे।”

हालांकि, इस दौरान ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध होगी। डीएमआरसी ने कहा कि इन स्टेशनों पर शाम 6:30 बजे से सामान्य रूप से सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Web Title: Beating Retreat Ceremony Two Delhi Metro Stations to be Curtailed on Jan 29 DMRC Issues Advisory

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे