बीटिंग रिट्रीट समारोह 2026ः घर से निकलने से पहले देख लें गाइडलाइन?, उद्योग भवन-केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के निकास द्वार 28-29 जनवरी को 4 घंटे के लिए बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2026 15:37 IST2026-01-28T15:34:18+5:302026-01-28T15:37:50+5:30

Beating Retreat Ceremony 2026: 29 जनवरी तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी जाएगी और यात्रियों से अतिरिक्त यात्रा समय लेकर चलने और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कतार में अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

Beating Retreat Ceremony 2026 Check guidelines leaving home evening January 29 Exit gates Udyog Bhawan-Central Secretariat Metro stations remain closed 4 hours January 28-29 | बीटिंग रिट्रीट समारोह 2026ः घर से निकलने से पहले देख लें गाइडलाइन?, उद्योग भवन-केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के निकास द्वार 28-29 जनवरी को 4 घंटे के लिए बंद

file photo

HighlightsBeating Retreat Ceremony 2026: 28 जनवरी को शाम चार बजे से छह बजे तक क्षेत्र में प्रतिबंध लागू रहेंगे।Beating Retreat Ceremony 2026: दोनों दिन गेट के अस्थायी बंद के दौरान स्टेशन पर होने वाली घोषणाओं का पालन करें।Beating Retreat Ceremony 2026: यातायात पुलिस ने मध्य दिल्ली के कई स्थानों पर यातायात प्रतिबंधों की घोषणा भी की है।

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने बुधवार को घोषणा की कि 2026 के बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते रफी मार्ग की ओर जाने वाले उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के निकास द्वार 28 और 29 जनवरी को चार घंटे के लिए बंद रहेंगे। इसमें कहा गया है कि ये गेट दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। एक्स पर एक पोस्ट में, डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और दोनों दिन गेट के अस्थायी बंद के दौरान स्टेशन पर होने वाली घोषणाओं का पालन करें।

इसमें कहा गया है कि 29 जनवरी तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी जाएगी और यात्रियों से अतिरिक्त यात्रा समय लेकर चलने और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कतार में अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया गया है। विजय चौक के आसपास होने वाले समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने मध्य दिल्ली के कई स्थानों पर यातायात प्रतिबंधों की घोषणा भी की है।

सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 28 जनवरी को शाम चार बजे से छह बजे तक क्षेत्र में प्रतिबंध लागू रहेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 29 जनवरी की शाम को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दिल्ली छावनी में ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) पीएम रैली’ में शामिल होंगे। इस रैली के साथ करीब एक महीने तक आयोजित वार्षिक एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का समापन होगा। वह करियप्पा परेड मैदान में एनसीसी कैडेट की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो आज अपराह्न लगभग साढ़े दिन बजे शुरू होगा। बारिश होने की स्थिति में कुछ आकस्मिक उपाय भी किए गए हैं।’’ पीएम रैली का विषय ‘राष्ट्र प्रथम - कर्तव्यनिष्ठ युवा’ है, जो भारत के युवाओं में कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाता है।

यह रैली एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के भव्य समापन का प्रतीक होगी, जिसका औपचारिक उद्घाटन पांच जनवरी को उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने किया था। एनसीसी ने तीन जनवरी को घोषणा की थी कि इस वर्ष देश भर से 898 लड़कियों सहित 2,406 एनसीसी कैडेट वार्षिक शिविर में भाग ले रहे हैं।

भूटान, श्रीलंका, ब्राजील, नेपाल और मलेशिया सहित 20 से अधिक मित्र देशों के 200 से अधिक कैडेट और अधिकारी भी इसमें भाग ले रहे हैं। महीने भर तक आयोजित इस शिविर में कई अंतर-निदेशालय प्रतियोगिताएं और सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता, छोटे हथियारों से गोलीबारी और ‘‘फ्लैग एरिया डिजाइनिंग’’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस परेड में मार्च करने वाली एनसीसी की टुकड़ी में सबसे पहले महिला मार्चिंग टुकड़ी, उसके बाद एक संयुक्त बैंड और अंत में एक पुरुष मार्चिंग टुकड़ी शामिल थी। पहली बार, एनसीसी के दल के नेताओं ने सैन्य टुकड़ियों के सदस्यों की तरह तलवार लेकर औपचारिक परेड में मार्च किया।

पिछले एक महीने में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित सरकार और सेना के विभिन्न अधिकारियों ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में कैडेट को संबोधित किया है।

Web Title: Beating Retreat Ceremony 2026 Check guidelines leaving home evening January 29 Exit gates Udyog Bhawan-Central Secretariat Metro stations remain closed 4 hours January 28-29

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे