लाइव न्यूज़ :

सावधान! इस राज्य में ‘पनीर’ और ‘देसी घी’ में सबसे ज्यादा मिलावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2025 17:56 IST

एकत्र किए गए नमूनों के परिणामों का विवरण साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि ‘पनीर’ के 531 नमूनों में से 196 नमूने घटिया गुणवत्ता वाले पाए गए और 59 नमूने खाने के लिहाज से असुरक्षित थे।

Open in App

चंडीगढ़:पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने एकत्र किए गए नमूनों के परिणामों का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि ‘पनीर’ और ‘देसी घी’ में सबसे अधिक मिलावट पाई गयी है। मंत्री ने लोगों को सलाह दी कि वे इन वस्तुओं को ज्ञात स्रोतों से खरीदें या घर पर ही बनाएं। एकत्र किए गए नमूनों के परिणामों का विवरण साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि ‘पनीर’ के 531 नमूनों में से 196 नमूने घटिया गुणवत्ता वाले पाए गए और 59 नमूने खाने के लिहाज से असुरक्षित थे। सिंह ने कहा, ‘‘पनीर और ‘देसी घी’ में सबसे ज्यादा मिलावट है।’’ 

उन्होंने कहा कि असुरक्षित पनीर के नमूनों के परिणाम बताते हैं कि इन्हें बनाने में ‘स्टार्च’ या कुछ रसायनों का इस्तेमाल किया गया था। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी नियमित रूप से घटिया पनीर मिलने पर कार्रवाई करते हैं और उसे नष्ट कर देते हैं। ‘देसी घी’ के संबंध में मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने 222 नमूने लिए जिनमें से 20 घटिया गुणवत्ता के थे और 28 खाने के लिहाज से असुरक्षित थे। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग मिलावटी सामान बनाने में संलिप्त हैं और यह अपराध है। सिंह ने लोगों को सलाह दी कि वे ‘पनीर’ और ‘देसी घी’ वेरका (सहकारी दुग्ध महासंघ मिल्कफेड का ब्रांड) जैसे ज्ञात स्रोतों से खरीदें या दूध से बनने वाले इन उत्पादों को अपने घर पर ही बनाएं। 

मंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में असुरक्षित उत्पाद, विशेष रूप से ‘पनीर’ और ‘देसी घी’ बनाने के लिए लगभग 145 लोगों को दोषी ठहराया गया और छह महीने कैद की सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि ‘हल्दी’ और ‘देगी मिर्च’ जैसे ‘मसालों’ में भी मिलावट पाई गई है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग इस संबंध में नियमित रूप से जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहा है।

इनपुट - पीटीआई भाषा

टॅग्स :पंजाबभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया