लाइव न्यूज़ :

बापू के अस्थि विसर्जन पात्र चोरी पर चुप सरकार, तुषार गांधी का तंज- नए भारत के साथ हुई नए ‘राष्ट्रपिता’ की उत्पत्ति

By भाषा | Updated: October 6, 2019 04:39 IST

तुषार ने कहा कि यह घटना वर्तमान में और पिछले सात दशक से शासन कर रहे राजनीतिक दलों द्वारा महात्मा की छवि को नुकसान पहुंचाने की तयशुदा योजना है।

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने शनिवार को कहा कि नये भारत के साथ-साथ नए ‘राष्ट्रपिता’ की भी उत्पत्ति हुई है लेकिन महात्मा गांधी ऐसे देश के राष्ट्रपिता कभी नहीं बनते।उन्होंने राष्ट्रपिता के अस्थि विसर्जन में इस्तेमाल किए गए पात्र की हाल ही में मध्य प्रदेश से हुई चोरी को ‘बेअदबी’ बताया और इस घटना पर चुप्पी साधने के लिए केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की।

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने शनिवार को कहा कि नये भारत के साथ-साथ नए ‘राष्ट्रपिता’ की भी उत्पत्ति हुई है लेकिन महात्मा गांधी ऐसे देश के राष्ट्रपिता कभी नहीं बनते। उन्होंने राष्ट्रपिता के अस्थि विसर्जन में इस्तेमाल किए गए पात्र की हाल ही में मध्य प्रदेश से हुई चोरी को ‘बेअदबी’ बताया और इस घटना पर चुप्पी साधने के लिए केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की।

तुषार ने कहा कि यह घटना वर्तमान में और पिछले सात दशक से शासन कर रहे राजनीतिक दलों द्वारा महात्मा की छवि को नुकसान पहुंचाने की तयशुदा योजना है।

गांधी जयंती के दिन रीवा के लक्षमणबाग संस्थान स्थित बापू भवन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने महात्मा की तस्वीर पर ‘देशद्रोही’ लिख दिया और उनके अस्थि विसर्जन में प्रयुक्त पात्र चुरा लिया।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में तुषार ने कहा कि महात्मा के अस्थि पात्र की चोरी से ज्यादा तकलीफदेह इस मामले में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार की चुप्पी है। उन्होंने कहा, ‘‘तस्वीर की बेअदबी और चोरी का दुख है। लेकिन ज्यादा दुख इस बात का है कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार ने घटना पर एक शब्द नहीं कहा है। घटना को 60 घंटे हो चुके हैं।’’

टॅग्स :महात्मा गाँधीमोदी सरकारमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया