लाइव न्यूज़ :

जानें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी किस देश के फौज की टुकड़ी, इससे पहले 2 देशों की सेना ने दी है सलामी

By अनुराग आनंद | Updated: January 24, 2021 07:22 IST

सशस्त्र बलों, अद्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, एनसीसी और एनएसएस की कुल 18 टुकड़ियां 36 बैंड के साथ परेड में हिस्सा लेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे देश की संस्कृति और तरक्की को दिखाती 32 झांकियां परेड में शामिल होंगी। आयोजन में अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का प्रारूप भी दिखाई देगा।

नयी दिल्ली: बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी राजपथ पर 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित है। आगंतुक सैन्य दल के नेतृत्वकर्ता कर्नल मोहम्मद मोहतसिम चौधरी ने शनिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच टिकाऊ संबंध दिन-ब-दिन प्रगाढ़ हो रहे हैं।

यह साल बांग्लादेश की मुक्ति संग्राम की 50 वीं वर्षगांठ भी है। बांग्लादेशी सैन्य टुकड़ी में बांग्लादेश के सशस्त्र बलों के तीनों अंगों (थल सेना, वायुसेना और नौसेना) से सदस्य शामिल किये गये हैं।

चीफ ऑफ स्टाफ, दिल्ली क्षेत्र, मेजर जनरल आलोक काकर ने संवाददाताओं को बताया कि सशस्त्र बलों, अद्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, एनसीसी और एनएसएस की कुल 18 टुकड़ियां 36 बैंड के साथ परेड में हिस्सा लेगी।

बंग्लादेश की सैन्य टुकड़ी इस बार राजपथ पर मार्च करेगी-

परेड का ‘‘फुल ड्रेस रिहर्सल’’ शनिवार सुबह किया गया। मेजर जनरल काकर ने बताया कि इस बार बांग्लादेश की एक सैन्य टुकड़ी भी राजपथ पर मार्च करेगी, जिसमें मार्चिंग और बैंड कर्मी, दोनों शामिल होंगे।

यह तीसरा मौका है जब किसी अन्य देश की सैन्य टुकड़ी यहां गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रही है। इससे पहले 2016 में फ्रांस और 2017 में सुयक्त अरब अमीरात की सैन्य टुकड़ी ने हिस्सा लिया था। 

गणतंत्र दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया

बता दें कि गणतंत्र दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। तीन दिन पहले से ही रिहर्सल शुरू हो चुकी है। यह सुबह 10 बजे से लेकर 11:35 तक होती है। हर वर्ष की भांति राजपथ पर इसका आयोजन किया गया है।

रिहर्सल के दौरान एक तरफ सैनिक कदम ताल करते नजर आ रहे हैं, तो प्रमुख बैटल टैंक T90 भी नजर आ रहे हैं। रिहर्सल में आगे सुपर सोनिक मिसाइल ब्रह्मोस भी दिखाई देगी और NSG के ब्लैक कैट कमांडो भी।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :गणतंत्र दिवसभारतबांग्लादेशफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी