लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के 11 ऐतिहासिक गुरुद्वारों में प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध, प्लेट, ग्लास, चम्मच, पॉलिथीन थैले ले जाना माना है

By भाषा | Updated: October 9, 2019 16:55 IST

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने का आह्वान किया है और डीएसजीएमसी ने ऐसा महसूस किया है कि दिल्ली के गुरुद्वारों में इन सभी पर प्रतिबंध लगाना उनका कर्तव्य है।

Open in App
ठळक मुद्देएकल उपयोग वाले प्लास्टिक की जगह वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद इन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।अब स्टील के ग्लास, जूट वाले थैले और सूखी पत्तियों के प्यालों का इस्तेमाल किया जाएगा।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के 11 ऐतिहासिक गुरुद्वारों में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध लगा दिया।

इन 11 ऐतिहासिक गुरुद्वारों का प्रबंधन डीएसजीएमसी करती है। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने का आह्वान किया है और डीएसजीएमसी ने ऐसा महसूस किया है कि दिल्ली के गुरुद्वारों में इन सभी पर प्रतिबंध लगाना उनका कर्तव्य है।

एकल उपयोग वाले प्लास्टिक और थर्मकोल वाली चीजें वस्तुएं जैसे प्लेट, ग्लास, चम्मच, पॉलिथीन थैले को बांग्ला साहिब गुरुद्वारा पर दो अक्टूबर से ही प्रतिबंधित किया जा चुका है। सिरसा ने कहा कि इन एकल उपयोग वाले प्लास्टिक की जगह वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद इन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

शीश गंज साहिब, रकाबगंज साहिब, नानक प्याऊ साहिब, दमदमा साहिब और मोती बाग साहिब समेत अन्य गुरुद्वारों में प्रतिबंध लागू किए गए हैं। सिरसा ने बताया कि एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के सामानों की जगह अब स्टील के ग्लास, जूट वाले थैले और सूखी पत्तियों के प्यालों का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारों में एकल उपयोग वाली प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का निर्णय गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का हिस्सा है। 

टॅग्स :गुरु नानकदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी