लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भाजपा के राजनीतिकि उत्थान का श्रेय बाल ठाकरे को जाता है: राउत

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:41 IST

Open in App

मुंबई, 23 जनवरी शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के राजनीतिक उत्थान का श्रेय दिवंगत बाल ठाकरे और उनकी पार्टी (शिवसेना) को जाता है।

मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे के स्मारक पर शिवसेना के संस्थापक की 95वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद राउत ने पत्रकारों से कहा कि यदि भाजपा के साथ उनकी पार्टी शिवसेना गठबंधन नहीं करती, तो यह पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में अपना आधार नहीं बना पाती।

राउत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘आज की भाजपा के उत्थान का श्रेय बाला साहेब को जाता है। अगर शिवसेना देश और महाराष्ट्र के हित में एक अलग राजनीतिक रुख अपनाती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी उनकी (बाल ठाकरे की) विचारधारा से भटक गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर पार्टी को उस विशेष राज्य, देश और उसके लोगों के हित में एक राजनीतिक रुख अपनाने की जरूरत है और शिवसेना ने ऐसा ही किया है।’’

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने कहा कि शिवसेना और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) राज्य में जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे बाल ठाकरे खुश होते।’’

राउत ने कहा कि बाल ठाकरे की ‘‘विचारधारा’’ यह थी कि सभी दलों को राजनीति से परे हटकर राज्य के हित में एक साथ आना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल