बाहुबली गुड्डू पंडित ने कल्याण सिंह के बेटे पर लगाया आरोप, बोले- सासंद राजवीर सिंह करवा सकते हैं मेरी हत्या

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: January 25, 2022 06:37 PM2022-01-25T18:37:23+5:302022-01-25T18:42:21+5:30

गुड्डू पंडित का आरोप है कि कल्याण सिंह के बेटे और एटा से सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया उनकी हत्या करवा सकते हैं। 

Bahubali Guddu Pandit accuses Kalyan Singh's son, says - MP Rajveer Singh can get me killed | बाहुबली गुड्डू पंडित ने कल्याण सिंह के बेटे पर लगाया आरोप, बोले- सासंद राजवीर सिंह करवा सकते हैं मेरी हत्या

बाहुबली गुड्डू पंडित ने कल्याण सिंह के बेटे पर लगाया आरोप, बोले- सासंद राजवीर सिंह करवा सकते हैं मेरी हत्या

Highlightsगुड्डू पंडित डिबाई सीट से साल 2007 में बसपा के टिकट पर राजवीर सिंह को हरा चुके हैंशिवसेना के टिकट पर गुड्डू पंडित ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया था गुड्डू पंडित का आरोप है कि प्रशासन ने सांसद राजवीर सिंह के कहने पर नामांकन रद्द कर दिया है

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर से समाजवादी पार्टी के पूर्व बाहुबली विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सांसद बेटे पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। गुड्डू पंडित का आरोप है कि कल्याण सिंह के बेटे और एटा से सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया उनकी हत्या करवा सकते हैं। 

दरअसल इसी महीने सपा की शरण में गये गुड्डू पंडित को अखिलेश यादव ने बुलंदशहर से टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वो अपनी गोटी शिवसेना में फिट कर लिये। 

शिवसेना के टिकट पर गुड्डू पंडित ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र से बीते 21 जनवरी को बड़े ही गाजे-बाजे के साथ नामांकन दखिल किया था। लेकिन बुलंदशहर के जिला निर्वाचन कार्यालय ने गुड्डू पंडित का नामांकन पर्चा रद्द कर दिया है। 

इसी बात पर नाराज गुड्डू पंडित ने आरोप लगाया है कि एटा से बीजेपी के सांसद राजवीर सिंह के कहने पर प्रशासन ने उनका नामांकन पत्र निरस्त किया है। गुड्डू पंडित का आरोप है कि वो चुनाव में एकतरफा जीत रहे थे और यदि वो यह जीत जाते तो राजवीर सिंह की राजनीति बुलंदशहर से खत्म हो जाती है।

गुड्डू पंडित का आरोप है कि इसलिए सांसद राजवीर सिंह ने प्रशासन के साथ मिलकर खेल रचा और मेरा पर्चा ही निरस्त करवा दिया। जबकि इस मामले में जिला निर्वाचन कार्यलय का कहना है कि गुड्डू पंडित ने अपने नामांकन पत्र में फॉर्म-बी नहीं दिया था, जिसके कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है।

दरअसल गुड्डू पंडित लोध जनाधार वाले डिबाई सीट से साल 2007 में बसपा के टिकट पर राजवीर सिंह को हरा चुके हैं। इसके बाद साल 2012 में गुड्डू पंडित को अखिलेश यादव ने सपा से डिबाई का टिकट दिया था। उस चुनाव में भी गुड्डू पंडित ने कल्याण सिंह के बेटे को हरा दिया था।

साल 2016 में गुड्डू पंडित ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी, लेकिन भाजपा ने साल 2017 उन्हें टिकट न देकर डॉक्टर अनीता लोधी राजपूत को दे दिया था। जिन्होंने सपा के हरीश कुमार को हराकर इस सीट पर कब्जा किया था। 

Web Title: Bahubali Guddu Pandit accuses Kalyan Singh's son, says - MP Rajveer Singh can get me killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे