बागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2026 15:33 IST2026-03-20T15:30:18+5:302026-03-20T15:33:49+5:30
Baghpat and Bijnor:

सांकेतिक फोटो
HighlightsBaghpat and Bijnor:Baghpat and Bijnor:Baghpat and Bijnor:
Baghpat and Bijnor:उत्तर प्रदेश के बागपत और बिजनौर जिलों में एक अपर जिलाधिकारी समेत करीब 50 लोग कुट्टू के आटा से बना फलाहार खाने से बीमार पड़ गये। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नवरात्र के दौरान बागपत जिले में कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने के बाद अपर जिलाधिकारी (एडीएम-न्यायिक) शिव नारायण सिंह समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला संयुक्त अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ौत में भर्ती कराया गया है।