लाइव न्यूज़ :

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को केंद्र सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2021 12:48 IST

Ambedkar Jayanti 2021: अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगाने वाले और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल को छुट्टी का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश में अंबेडकर जयंती पर छुट्टी का ऐलान किया गया हैइस बार संविधान निर्माता बाबासाहब अबेंडकर की ये 130वीं जयंती होगीडॉक्टर अंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था

Ambedkar Jayanti 2021: संविधान निर्माता और जीवन भर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इस साल 14 अप्रैल को भी केंद्रीय कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में घोषण की है।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की तरफ से जारी आधिकारिक आदेश में इस फैसले की जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर केंद्रीय सरकारी दफ्तरों के साथ ही देशभर में औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा।

केंद्र सरकार ने पिछले साल भी ऐसी ही छुट्टी घोषण की थी। इस साल 14 अप्रैल, 2021 अबेंडकर की 130वीं जयंती होगी।

बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। बाबासाहब भीमराव अंबेडकर को हान विद्वान, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा के तौर पर देखा जाता है।

संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। उनका निधन 6 दिसंबर, 1956 को हो गया था। 9 भाषाओं और 64 विषयों को जानने वाले डॉक्टर अंबेडकर ने अपने आखिरी दिनों में बैद्ध धर्म को अपना लिया था।

टॅग्स :बी आर अंबेडकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टUP News: बलिया में अज्ञात लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो