अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में निरहुआ को 2.59 लाख वोटों से हराया

By भाषा | Updated: May 24, 2019 00:35 IST2019-05-24T00:35:02+5:302019-05-24T00:35:02+5:30

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा उम्मीदवार को दो लाख 59 हजार 874 वोटों से हराया। यादव को छह लाख 21 हजार 578 वोट मिले जबकि निरहुआ को तीन लाख 61 हजार 704 वोट मिले।

Azamgarh Election Results 2019: Akhilesh Yadav wins by over 2.5 lakh votes | अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में निरहुआ को 2.59 लाख वोटों से हराया

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में निरहुआ को 2.59 लाख वोटों से हराया

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ. लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी भोजपुरी सितारे दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2.59 लाख वोटों से शिकस्त दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा उम्मीदवार को दो लाख 59 हजार 874 वोटों से हराया। यादव को छह लाख 21 हजार 578 वोट मिले जबकि निरहुआ को तीन लाख 61 हजार 704 वोट मिले। 2014 में इस सीट पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जीते थे ।

रामगोपाल के बेटे अक्षय फिरोजाबाद में भाजपा से हारे: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट पर भाजपा के चन्द्र सेन जादौन से 28 हजार वोटों से हार गये हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार अक्षय को जादौन ने 28 हजार 781 वोटों से हराया।

सपा के अक्षय को चार लाख 67 हजार 38 वोट, जबकि भाजपा के जालौन को चार लाख 95 हजार 819 वोट मिले। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल यादव को 91 हजार 869 वोट मिले। 2014 में अक्षय इस सीट पर चुनाव जीते थे।

Web Title: Azamgarh Election Results 2019: Akhilesh Yadav wins by over 2.5 lakh votes