लाइव न्यूज़ :

Azadi Ka Amrit Mahotsav: 13 से 15 अगस्त तक 100 करोड़ से ज्यादा लोग अपने घरों पर फहराएंगे तिरंगा, शाह ने राज्यों की बैठक

By रुस्तम राणा | Updated: July 17, 2022 21:35 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम, एलजी और प्रशासकों के साथ बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम का उद्देश्य सभी घरों में तीन दिनों तक तिरंगा झंडा फहराना हैरविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सभी राज्यों और UTs के संग मीटिंग

Azadi ka Amrit Mahotsav: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देशभर में इससे जुड़े अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस बार 13 से 15 अगस्त तक देश के सभी घरों में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम किया जाएगा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम, एलजी और प्रशासकों के साथ बातचीत की।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। इस प्रयास में सरकारी और निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। तीन दिन तक 100 करोड़ से ज्यादा लोग अपने घरों पर फहराएंगे तिरंगा। 

बीजेपी शासित राज्य इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के प्रति उत्साह दिखाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया था।

खट्टर ने इस अभियान के संबंध में प्रशासनिक सचिवों, उपायुक्तों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।

टॅग्स :अमित शाहआजादी का अमृत महोत्सव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया