आजादी का अमृत महोत्सव: 12 अगस्त-सुबह 10:15 बजे राजस्थान में बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड, 1 करोड़ स्कूली बच्चे ऐसे रचेंगे इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 11, 2022 02:04 PM2022-08-11T14:04:49+5:302022-08-11T14:20:28+5:30

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत इस साल राजस्थान के सभी स्कूलों में राष्ट्रभक्ति गीत गाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसमें सीएम अशोक गहलोत भी हिस्सा ले सकते है।

Azadi ka Amrit Mahotsav August 12 10:15 am new world record made Rajasthan 1 crore school children create history | आजादी का अमृत महोत्सव: 12 अगस्त-सुबह 10:15 बजे राजस्थान में बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड, 1 करोड़ स्कूली बच्चे ऐसे रचेंगे इतिहास

आजादी का अमृत महोत्सव: 12 अगस्त-सुबह 10:15 बजे राजस्थान में बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड, 1 करोड़ स्कूली बच्चे ऐसे रचेंगे इतिहास

Highlights‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत राजस्थान में एक विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। 12 अगस्त को राज्य के सभी स्कूलों के बच्चे एक साथ राष्ट्रभक्ति गीत गाकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने के लिए करीब 1 करोड़ बच्चे हिस्सा लेंगे।

Azadi ka Amrit Mahotsav:आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत शुक्रवार, 12 अगस्त को राज्य के सभी विद्यालयों में सभी विद्यार्थी एक साथ राष्ट्रभक्ति गीत गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रयास का लक्ष्‍य एक साथ एक करोड़ बच्चों की राष्ट्रभक्ति गीतों में भागीदारी करवाना है। 

12 अगस्त को बनेगा नया रिकॉर्ड

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने बताया कि विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत राज्य के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में 12 अगस्त को सुबह सवा दस बजे एक ही समय, एक साथ देश भक्ति गीतों का सामूहिक गायन करवाया जाएगा। 

सीएम अशोक गहलोत भी ले सकते है हिस्सा

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे बताया कि राज्य स्तर पर कार्यक्रम जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाग लेने की संभावना है जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम में संबंधित जिला प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 

लगभग 1 करोड़ स्कूली बच्चे बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

मामले में पवन कुमार गोयल ने बताया कि देशभक्ति गायन कार्यक्रम में लगभग एक करोड़ स्कूली विद्यार्थियों का भाग लिया जाना प्रस्तावित है, जिससे एक विश्व रिकॉर्ड बन सकता है। अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम जिले के उन स्थानों पर किया जायेगा, जिन स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। 

राज्य में इस तरीके से कार्यक्रम होंगे आयोजित

ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक स्तरीय प्रशासन द्वारा सबसे बड़े स्टेडियम, सबसे बड़े विद्यालय के खेल मैदान में कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा तथा विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में करवाया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में 'आजादी का अमृत महोत्‍सव' पहल के तहत अनेक कार्यक्रम आयोज‍ित क‍िए जा रहे हैं। 
 

Web Title: Azadi ka Amrit Mahotsav August 12 10:15 am new world record made Rajasthan 1 crore school children create history

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे