लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: राम लला के वकील वैद्यनाथन ने कहा- संतुलित फैसला है, यह भारत के लोगों की जीत है

By भाषा | Updated: November 9, 2019 13:00 IST

मालिकाना हक मामले में राम लला के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह लोगों की जीत है। उन्होंने कहा, “यह बेहद संतुलित फैसला है और यह भारत के लोगों की जीत है।”

Open in App
ठळक मुद्देतोगड़िया ने शनिवार को आए फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राम मंदिर के लिये राम लला का जन्म स्थान दिया जाना लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान को सलाम है। तोगड़िया ने केंद्र से भी इस बलिदान को मान्यता देने का अनुरोध किया। 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ द्वारा राम जन्मभूमि विवाद में फैसला सुनाए जाने के बाद उच्चतम न्यायालय के उद्यान में वकील ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते देखे गए।

मालिकाना हक मामले में राम लला के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह लोगों की जीत है। उन्होंने कहा, “यह बेहद संतुलित फैसला है और यह भारत के लोगों की जीत है।” भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, “जब भगवान राम चाहते थे, तभी मंदिर के पुनर्निर्माण के लिये हरी झंडी दिखाई जा रही है। जय श्री राम।”

विहिप के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को आए फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राम मंदिर के लिये राम लला का जन्म स्थान दिया जाना लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान को सलाम है। तोगड़िया ने एक बयान में कहा, “ हिंदू 450 सालों से राम जन्म स्थल पर ही राम मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं।

लाखों हिंदुओं ने इसके लिये अपनी जिंदगी, करियर और परिवार का बलिदान दिया है। उच्चतम न्यायालय द्वारा वही जमीन राम मंदिर के लिये दिया जाना इस बलिदान को सलाम है।” तोगड़िया ने केंद्र से भी इस बलिदान को मान्यता देने का अनुरोध किया। 

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या फ़ैसलाअयोध्याउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां