लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट, 9 पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 9, 2019 18:57 IST

पुलिस ने बताया कि कोच्चि आयुक्तालय के साइबरडोम के सोशल मीडिया एवं इंटरनेट निगरानी प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को पाया कि दो लोगों ने अयोध्या मामले में फैसले से पहले फेसबुक पर सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ संदेश पोस्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मामला विस्तार के साथ एनार्कुलम सेंट्रल पुलिस थाने के एसएचओ एस विजयशंकर के पास भेज दिया।दूसरे व्यक्ति के फेसबुकपेज को 35 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि कोच्चि आयुक्तालय के साइबरडोम के सोशल मीडिया एवं इंटरनेट निगरानी प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को पाया कि दो लोगों ने अयोध्या मामले में फैसले से पहले फेसबुक पर सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ संदेश पोस्ट किया है।

एक अन्य व्यक्ति के फेसबुक पेज पर इन संदेशों का पता लगाया गया और साइबर शाखा ने पूरा मामला विस्तार के साथ एनार्कुलम सेंट्रल पुलिस थाने के एसएचओ एस विजयशंकर के पास भेज दिया। दूसरे व्यक्ति के फेसबुकपेज को 35 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

सेंट्रल पुलिस ने शनिवार को दोनों व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच एनार्कुलम जिला प्रशासन ने विजयी जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस को एहतियाती उपाय करने का आदेश दिया गया है। 

अयोध्या फैसले के बाद मेरठ में सात गिरफ्तार

अयोध्‍या में राम मंदिर मसले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद आतिशबाजी कर रहे छह युवकों को दो अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। एक युवक को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण ने बताया कि उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद नौचंदी और ब्रह्मपुरी में धारा 144 का उल्लंघन करते हुए आतिशबाजी करने के आरोप में पुलिस ने छह युवकों को पकड़ा है। इसके अलावा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में सिविल लाइन थाने की पुलिस ने लक्ष्मण शर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

वह मूल रूप से मथुरा में थाना नौहझील के ग्राम भगवान गढ़ी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यालय को सील करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा को नजरबंद कर दिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आतिशबाजी या सोशल साइट पर कमेंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के मद्देनजर मेरठ में पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद ही सड़कों पर उतरकर स्थिति की निगरानी की।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्याकेरलउत्तर प्रदेशराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां