Ayodhya Ram Mandir: ससुराल जनकपुर से फल, मिष्ठान, सोना, चांदी लेकर पहुंचे लोग, 38 गाड़ी में 560 लोग आएं, कई उपहार, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 6, 2024 03:25 PM2024-01-06T15:25:55+5:302024-01-06T15:28:10+5:30

Ayodhya Ram Mandir: नेपाल से आए बंधुओं का कहना है यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे दामाद राजा की जन्मभूमि का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को वह अपने सिंहासन पर विराजमान होंगे।

Ayodhya Ram Mandir 22 jan 2024 People arrived from in-laws house in Janakpur with fruits, sweets, gold, silver, 560 people came in 38 vehicles many gifts, see photos | Ayodhya Ram Mandir: ससुराल जनकपुर से फल, मिष्ठान, सोना, चांदी लेकर पहुंचे लोग, 38 गाड़ी में 560 लोग आएं, कई उपहार, देखें तस्वीरें

photo-lokmat

Highlightsभार सनेश यात्रा आज देर लगभग तीन दर्जन वाहनों से रात्रि कार सेवकपुरम् पहुंची। राम लला के ससुराल पक्ष के भक्त गण समलित हैं, जो अपने साथ तीन हजार से ऊपर उपहार भी लेकर आये हैं।एतिहासिकता को प्रदर्शित करने वाला है। यह भेंट प्राप्त करना अति सौभाग्य का परिचायक है।

त्रियुग नारायण तिवारी, अयोध्याः श्रीराम लला के प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व भारत ही नहीं विश्व के अनेक देश भी अपने लला को उपहार समर्पित कर रहे हैं और जब उपहार उनके ससुराल से पहुंचे तो यह और भी रोचक हो जाता है। जनकपुर धाम  रामजानकी मंदिर नेपाल राष्ट्र से निकली भार सनेश यात्रा आज देर लगभग तीन दर्जन वाहनों से रात्रि कार सेवकपुरम् पहुंची।

जिसमें पांच सौ से ऊपर राम लला के ससुराल पक्ष के भक्त गण समलित हैं, जो अपने साथ तीन हजार से ऊपर उपहार भी लेकर आये हैं। जिसमे फल, मिष्ठान, सोना, चांदी आदि समलित हैं। नेपाल से आए बंधुओं का कहना है यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे दामाद राजा की जन्मभूमि का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को वह अपने सिंहासन पर विराजमान होंगे।

आज कारसेवक पुरम् में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने ऊपहार कको स्वीकार किया, इस दौरान उन्हों ने कहा नेपाल और भारत का संबंध आत्मा से है। यह त्रेतायुग का चला आ रहासंबंध प्राचीनता के साथ एतिहासिकता को प्रदर्शित करने वाला है। यह भेंट प्राप्त करना अति सौभाग्य का परिचायक है।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा विहिप नेता राजेंद्र सिंह,शरद शर्मा,धन्नजय पाठक,नेपाल से आये महंत रामरोशन दास वैष्णव, नगरनिगम के प्रमुख मनोज शाह, विश्व हिंदू परषिद अध्यक्ष संतोष शाह, परमेश्वर शाह, अजय गुप्ता, मनीष रमन शाह लक्ष्मन शाह, मधुशाह, रेखा गुप्ता आदि समलित हुए।

English summary :
Ayodhya Ram Mandir 22 jan 2024 People arrived from in-laws house in Janakpur with fruits, sweets, gold, silver, 560 people came in 38 vehicles many gifts, see photos


Web Title: Ayodhya Ram Mandir 22 jan 2024 People arrived from in-laws house in Janakpur with fruits, sweets, gold, silver, 560 people came in 38 vehicles many gifts, see photos

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे