Ayodhya Dispute Live Updates: सुन्नी बोर्ड के वकील राजीव धवन की अवमानना याचिका पर सुनवाई करेगा SC
LIVE
By स्वाति सिंह | Updated: September 2, 2019 11:40 IST2019-09-02T11:26:06+5:302019-09-02T11:40:21+5:30

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने हिंदू पक्ष की दलीलों पर सुनवाई पूरी कर ली है।
अयोध्या विवाद मामले में हिन्दू पक्ष की सुनवाई पूरी होने बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष अपनी दलीलें रखेगा। इस मामले में आज 17वें दिन की सुनवाई हो रही है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने हिंदू पक्ष की दलीलों पर सुनवाई पूरी की। इससे पहले कोर्ट ने 16 दिनों में सभी हिन्दू पक्ष की दलीलें सुनी, इसमें निर्मोही अखाड़ा, रामलला हैं।
LIVE
02 Sep, 19 : 11:38 AM
राजीव धवन की अवमानना याचिका पर सुनवाई करेगा कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकारों के वकील राजीव धवन की, मामले की पैरवी करने पर कथित धमकी मिलने का आरोप लगाने वाली अवमानना याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा ।
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से कहा कि अवमानना याचिका पर विचार किया जाएगा। सिब्बल यहां धवन की ओर से पेश हुए थे।
पीठ ने कहा, ‘‘ इसे कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।’’ न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे, न्यायमूर्ति डी. वाय. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस.ए. नजीर भी इस पीठ में शामिल थे। प्रमुख याचिकाकर्ता एम सिद्दीक तथा ऑल इंडिया सुन्नी वक्फ़ बोर्ड की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने एक पूर्व सरकारी अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को शीर्ष अदालत में अवमानना याचिका दायर की थी।
इसमें उन्होंने आरोप लगाया गया था कि सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी एन. षणमुगम से 14 अगस्त, 2019 को उन्हें एक पत्र मिला, जिसमें उन्हें मुस्लिम पक्षकारों की ओर से पेश होने की वजह से धमकी दी गयी थी।
02 Sep, 19 : 11:28 AM
सुप्रीम कोर्ट में 17वें दिन सुनवाई शुरू
Supreme Court's five-judge Constitution bench, headed by Chief Justice of India (CJI) Ranjan Gogoi, continue hearing the Ayodhya land dispute case. Today is the 17th day of hearing in the case. pic.twitter.com/m8XFSuGqOP
— ANI (@ANI) September 2, 2019