Ayodhya Dispute: राम लला के वकील ने कहा, मस्जिद बनाने के लिए मंदिर गिराया गया

By स्वाति सिंह | Updated: August 21, 2019 09:53 IST2019-08-20T11:34:12+5:302019-08-21T09:53:51+5:30

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि के मालिकाना हक के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सितंबर, 2010 के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई कर रही है। 

ayodhya case ram mandir babri masjid 19th days hearing in supreme court live updates | Ayodhya Dispute: राम लला के वकील ने कहा, मस्जिद बनाने के लिए मंदिर गिराया गया

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के अलावा न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर रोजाना सुनवाई हो रही है। सोमवार को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के किसी अत्यावश्यक काम में फंसे होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। इसलिए आज (मंगलवार) को सुनवाई आगे बढ़ रहा है। आज सुनवाई का आठवें दिन है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के अलावा न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर मामले की सुनवाई कर रहे हैं। शीर्ष अदालत अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि के मालिकाना हक के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सितंबर, 2010 के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई कर रही है। 

20 Aug, 19 : 11:38 AM

‘राम लला विराजमान’ के वकील ने कहा: मस्जिद बनाने के लिए मंदिर गिराया गया

सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद की आठवें दिन की सुनवाई के दौरान ‘राम लला विराजमान’ के वकील ने मंगलवार को ‘एएसआई’ की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में मस्जिद का निर्माण करने के लिए हिंदू मंदिर गिराया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता सी.एस वैद्यनाथन ने अदालत में कहा कि ‘एएसआई’ की रिपोर्ट में मगरमच्छ और कछुए की आकृतियों का जिक्र है, जिसका मुस्लिम संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली, पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष उन्होंने ‘एएसआई’ की रिपोर्ट से अन्य पुरातात्विक साक्ष्यों का हवाला देते हुए विवादित क्षेत्र में हिन्दू मंदिर होने के दावों को पुख्ता करने की कोशिश की।

20 Aug, 19 : 11:37 AM

राम लला के वकील ने शुरू की दलील

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली, पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने ‘राम लला विराजमान’ के वकील सीएस वैद्यनाथन की दलीलें सुननी शुरू की।

20 Aug, 19 : 11:35 AM

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट  ने अयोध्या मामले में आठवें दिन की सुनवाई शुरू की।

Web Title: ayodhya case ram mandir babri masjid 19th days hearing in supreme court live updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे