लाइव न्यूज़ :

AWWA की प्रेसिडेंट और आर्मी चीफ बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत ने पैसिफिक मॉल में किया आव्वाह्न का उद्घाटन 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2019 12:50 IST

इस कीओस्क के जरिये मॉल में हाथ से बने हुए सामान जैसे बेडशीट, कुशन, दुप्पट्टा इत्यादि सामग्री का बिक्री किया जाएगा। पैसिफिक मॉल वेस्ट दिल्ली का सबसे ज्यादा विजिटेड मॉल है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्री कीओस्क से अर्जित किए हुए धन वॉर विडो और उनके परिवारों को डोनेट किया जाएगाआवा की प्रेसिडेंट और आर्मी चीफ की पत्नी मधुलिका रावत ने आव्वाहन का उद्घाटन किया

दिल्ली के टैगोर गार्डन स्थित पैसिफिक मॉल में शुक्रवार को आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की प्रेसिडेंट और आर्मी चीफ बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत ने आव्वाह्न कीओस्क का उद्घाटन किया। आव्वाहन पैसिफिक मॉल, टैगोर गार्डन और आव्वा की एक ख़ास पहल है जिसमें मॉल ने यह कीओस्क मुफ्त में आव्वा को दिया है।

इस कीओस्क के जरिये मॉल में हाथ से बने हुए सामान जैसे बेडशीट, कुशन, दुप्पट्टा इत्यादि सामग्री का बिक्री किया जाएगा। पैसिफिक मॉल वेस्ट दिल्ली का सबसे ज्यादा विजिटेड मॉल है।

इस कीओस्क के ज़रिये जितने भी धन इक्कट्ठे होंगे वो आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) को जायेंगे। हाल ही में पैसिफिक मॉल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम जनता के लिए आर्टिलरी एग्जिबिशन का आयोजन किया था । जिसमें 200 से ज्यादा जवानों ने हर हथियारों के बारे में जानकारी दी थी।

आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) भारत के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठनों में से एक है, जिसने स्थापना के समय से ही आर्मी जवानों के पत्नी, सेना के कर्मियों के आश्रितों के सामाजिक सशक्तिकरण और कौशल निर्माण के माध्यम से सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिए अपने पाठ्यक्रम को पूरा करता रहा है।

आवा का उद्देश्य सेना के पत्नियों के समग्र विकास और भलाई और उनके बच्चों सहित जंग में शहीद हुए जावानों की पत्नियों और अलग-अलग बच्चों का पुनर्वास करना है।

पैसिफिक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है की हमने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) और इंडियन आर्मी के साथ मिलकर इस मुहीम की शुरुआत की है । हमें उम्मीद है कि इस कीओस्क के ज़रिये हम ज्यादा से ज्यादा राजस्व इक्कट्ठा कर सकेंगे और आवा के मुहीम में सहयोग कर सकेंगे ।

टॅग्स :बिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

भारतEbrahim Raisi Chopper Crash: जनरल बिपिन रावत से लेकर वाईएस राजशेखर रेड्डी, हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वजह से हुआ इन भारतीयों का निधन, जानें

भारतसारंग थत्ते का ब्लॉग: नए सीडीएस के सामने पुरानी चुनौतियों का खड़ा है पहाड़

भारतजनरल अनिल चौहान ने भारत के नए CDS के रूप में कार्यभार संभाला

भारतजनरल अनिल चौहान ने भारत के नए CDS के रूप में कार्यभार संभाला, कहा- सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन