लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ऑटो ड्राइवर ने अपनी शादी के लिए बचाए थे पैसे, अब प्रवासी कामगारों को भोजन कराने में कर रहा है खर्च

By भाषा | Updated: May 18, 2020 14:10 IST

अक्षय कोठावले (30) ऑटो चलाता है। उसने अपने विवाह के लिए दो लाख रुपए इकट्ठा किए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे विवाह स्थगित करना पड़ा। अब वह अपने पैसे का इस्तेमाल लोगों की सहायता में कर रहा है। इसके साथ ही, वह बुजुर्ग मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त क्लिनिक पहुंचाता है।

Open in App
ठळक मुद्देऑटो चालक ने अपने विवाह के लिए जमा पैसे का इस्तेमाल प्रवासी कामगारों को भोजन कराने में खर्च कर रहा है। विवाह के लिए दो लाख रुपए इकट्ठा किए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे विवाह स्थगित करना पड़ा।

पुणे: किसी की मदद का जज्बा हो तो इंसान क्या नहीं कर सकता, इसी की एक मिसाल पेश की है यहां के एक ऑटो चालक ने जो अपने विवाह के लिए जमा पैसे का इस्तेमाल प्रवासी कामगारों को भोजन कराने में और परेशानहाल लोगों की सहयता में खर्च कर रहा है। अक्षय कोठावले (30) ऑटो चलाता है। उसने अपने विवाह के लिए दो लाख रुपए इकट्ठा किए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे विवाह स्थगित करना पड़ा।

अब वह अपने पैसे का इस्तेमाल लोगों की सहायता में कर रहा है। इसके साथ ही, वह बुजुर्ग मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त क्लिनिक पहुंचाता है। उसने में कहा, ‘‘25 मई को मेरी शादी होनी थी और इसके लिए मैंने दो लाख रुपए बचाए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण मैंने और मेरी मंगेतर ने विवाह स्थगित करने का निर्णय किया।’’

उसने कहा, ‘‘मैंने सड़कों पर ऐसे लोग देखे जो एक वक्त का खाना तक नहीं पा रहे थे और किसी तरह जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इसके बाद मैंने और मेरे कुछ दोस्तों ने इन लोगों की मदद के लिए कुछ करने की ठानी।’’ ठाणे के टिंबर बाजार इलाके के रहने वाले कोठवले ने कहा, ‘‘मैंने शादी के लिए बचा कर रखी अपनी रकम का इस्तेमाल करने का निश्चय किया और कुछ दोस्तों ने भी इसमें मदद की।’’ इस पैसे से उन्होंने सब्जी-रोटी बनानी शुरू की।

इसके बाद इस भोजन को उन्होंने ऐसे स्थानों पर बांटना शुरू किया जहां प्रवासी कामगार और भूखे जमा होते हैं। वह यह भोजन अपने ऑटो रिक्शा से मालधक्का चौक, संगमवाडी और येरावडा जैसे स्थानों पर ले जाता है और भूखे लोगों को खिलाता है। उसने बताया कि अब उनके पास पैसे धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं तो हो सकता है कि वे अब रोटी सब्जी के स्थान पर पुलाव, मसाला चावल अथवा सांभर चावल बांटना शुरू करें। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया