लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई विधायक ने की लखनऊ और कैनबरा को 'सिस्टर सिटीज' का दर्जा देने की मांग, CM योगी को सौंपा प्रस्ताव

By भाषा | Updated: January 20, 2020 14:12 IST

ऑस्ट्रेलिया की लेजिसलेटिव असेंबली की येर्राबी सीट से विधायक दीपक राज गुप्ता का दावा है कि उन्होंने लखनऊ के निशातगंज स्थित कब्रगाह से कैनबरा का डिजाइन तैयार करने वाले आर्किटेक्ट वाटर बर्ली ग्रिफिन का कब्र ढूंढ़ निकाली है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रिफिन वर्ष 1935 में लखनऊ विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी का डिजाइन तैयार करने आए थे लेकिन वर्ष 1937 में उनकी मृत्यु हो गई थी अगर पर्यटन विभाग उस प्रतिमा के बारे में पर्यटकों को बताए कि यह कैनबरा शहर के डिजाइनर की मूर्ति है तो इससे सैलानियों में उसके प्रति आकर्षण पैदा होगा।

भारतीय मूल के एक ऑस्ट्रेलियाई विधायक ने अपने देश की राजधानी कैनबरा के डिजाइनकर्ता की लखनऊ में कब्र खोजने का दावा करते हुए इसके मद्देनजर इन दोनों शहरों को 'सिस्टर सिटीज' का दर्जा देने की मांग की है । ऑस्ट्रेलिया की लेजिसलेटिव असेंबली की येर्राबी सीट से विधायक दीपक राज गुप्ता का दावा है कि उन्होंने लखनऊ के निशातगंज स्थित कब्रगाह से कैनबरा का डिजाइन तैयार करने वाले आर्किटेक्ट वाटर बर्ली ग्रिफिन का कब्र ढूंढ़ निकाली है।

ग्रिफिन वर्ष 1935 में लखनऊ विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी का डिजाइन तैयार करने आए थे लेकिन वर्ष 1937 में उनकी मृत्यु हो गई थी और यहीं पर उनकी अंत्येष्टि की गयी थी। लखनऊ में पिछले दिनों आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया रीजन की सातवीं कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आए गुप्ता ने कहा कि एक लिहाज से देखें तो कैनबरा और लखनऊ का करीबी नाता है, लिहाजा इन दोनों शहरों को 'सिस्टर सिटीज' का दर्जा दिया जाना चाहिए। इससे इन दोनों खूबसूरत नगरों का रिश्ता और मजबूत होगा।

उन्होंने यह भी इच्छा भी जताई कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्रिफिन की समाधि के पास उनकी एक प्रतिमा भी स्थापित कराए और उसके शिलापट पर उनकी उपलब्धियों और कार्यों का विवरण भी लिखा जाए। अगर पर्यटन विभाग उस प्रतिमा के बारे में पर्यटकों को बताए कि यह कैनबरा शहर के डिजाइनर की मूर्ति है तो इससे सैलानियों में उसके प्रति आकर्षण पैदा होगा।

गुप्ता ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी के मुख्यमंत्री एंड्रयू बर की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक प्रस्ताव भी सौंपा है। उनका कहना है कि ग्रिफिन के कार्यों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जा सकती है और ऑस्ट्रेलिया की सरकार इसके लिए आर्थिक सहयोग भी कर सकती है। 

टॅग्स :लखनऊऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी