लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया जंगल में आग की विभीषिकाः ऑस्ट्रेलिया पीएम मॉरिसन ने भारत यात्रा रद्द की, पहली बार आ रहे थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 20:37 IST

राजनयिक सूत्र ने कहा कि मॉरिसन की भारत यात्रा ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की वजह से रद्द हुई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की आगामी भारत यात्रा रद्द कर दी। यह यात्रा 13 जनवरी से होने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में लगी भीषण आग से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है और कई पर्यटक फंसे हुए हैं।ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बृहस्पतिवार को आपात स्थिति की घोषणा करते हुए सड़कों को बंद कर दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 13 जनवरी से शुरू हो रही अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में जंगल में लगी आग की समस्या बढ़ जाने के चलते ऐसा किया। राजनयिक सू्त्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मॉरिसन अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की द्विपक्षीय मुद्दों पर सघन वार्ता करने वाले थे। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अपनी भारत यात्रा के दौरान विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित वार्षिक व्याख्यानों की सीरीज- ‘रायसीना डॉयलॉग’ के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित करने वाले थे।

दिल्ली के अलावा मॉरिसन का मुंबई और बेंगलुरु जाने का कार्यक्रम भी था। एक राजनयिक सूत्र ने बताया, “प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में जंगल में लगी आग के विकराल रूप ले लेने के चलते अपनी भारत यात्रा को रद्द कर दिया है।” जंगल में आग के बढ़ जाने से न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्यों में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और करीब 500 घर तबाह हो गए हैं।

 

टॅग्स :मोदी सरकारऑस्ट्रेलियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन