ऑस्ट्रेलिया जंगल में आग की विभीषिकाः ऑस्ट्रेलिया पीएम मॉरिसन ने भारत यात्रा रद्द की, पहली बार आ रहे थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 20:37 IST2020-01-03T19:36:11+5:302020-01-03T20:37:32+5:30

राजनयिक सूत्र ने कहा कि मॉरिसन की भारत यात्रा ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की वजह से रद्द हुई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की आगामी भारत यात्रा रद्द कर दी। यह यात्रा 13 जनवरी से होने वाली थी।

Australia forest fire ravages: Australia PM Morrison cancels visit to India, coming for the first time | ऑस्ट्रेलिया जंगल में आग की विभीषिकाः ऑस्ट्रेलिया पीएम मॉरिसन ने भारत यात्रा रद्द की, पहली बार आ रहे थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मॉरिसन 13-16 जनवरी के बीच भारत की यात्रा पर जाने वाले थे।

Highlightsऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में लगी भीषण आग से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है और कई पर्यटक फंसे हुए हैं।ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बृहस्पतिवार को आपात स्थिति की घोषणा करते हुए सड़कों को बंद कर दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 13 जनवरी से शुरू हो रही अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में जंगल में लगी आग की समस्या बढ़ जाने के चलते ऐसा किया। राजनयिक सू्त्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मॉरिसन अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की द्विपक्षीय मुद्दों पर सघन वार्ता करने वाले थे। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अपनी भारत यात्रा के दौरान विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित वार्षिक व्याख्यानों की सीरीज- ‘रायसीना डॉयलॉग’ के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित करने वाले थे।

दिल्ली के अलावा मॉरिसन का मुंबई और बेंगलुरु जाने का कार्यक्रम भी था। एक राजनयिक सूत्र ने बताया, “प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में जंगल में लगी आग के विकराल रूप ले लेने के चलते अपनी भारत यात्रा को रद्द कर दिया है।” जंगल में आग के बढ़ जाने से न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्यों में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और करीब 500 घर तबाह हो गए हैं।

 

Web Title: Australia forest fire ravages: Australia PM Morrison cancels visit to India, coming for the first time

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे