लाइव न्यूज़ :

आत्मनिर्भर भारत: धर्मेंद्र प्रधान ने 8000 करोड़ रुपये वाली तेल और गैस पाइपलाइन परियोजना के स्वदेशीकरण का किया आह्वान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 22, 2020 00:23 IST

केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पातल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को तेल और गैस कंपनियों द्वारा उर्जा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पाइपलाइन परियोजना के विभिन्न चरणों में पूर्ण स्वदेशीकरण का आह्वान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पातल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को तेल और गैस कंपनियों द्वारा उर्जा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पाइपलाइन परियोजना के विभिन्न चरणों में पूर्ण स्वदेशीकरण का आह्वान किया है।उन्होंने ट्वीट से जानकारी दी की "गेल सितंबर 2020 तक पाइप के लिए करीब 1 लाख मीट्रिक टन स्टील की खरीद के लिए 1000 करोड़ से अधिक के टेंडरों की प्रोसेसिंग कर रही है।

केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पातल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को तेल और गैस कंपनियों द्वारा उर्जा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पाइपलाइन परियोजना के विभिन्न चरणों में पूर्ण स्वदेशीकरण का आह्वान किया है।

उन्होंने ट्वीट से जानकारी दी की "गेल सितंबर 2020 तक पाइप के लिए करीब 1 लाख मीट्रिक टन स्टील की खरीद के लिए 1000 करोड़ से अधिक के टेंडरों की प्रोसेसिंग कर रही है। वित्तीय वर्ष मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने और एक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उर्जा गंगा, जेएचबीडीपीएल पाइपलाइन के साथ परियोजना का काम जोरों पर चल रहा है। देश में गैस आधारित अर्थव्यवस्था को बढावा देने के लिए पूर्वी भारत को पश्चिम से जोड़ने के लिए केंद्रीय प्राकृतिक गैस गलियारे पर कमर कस ली गई है।

इंडियन ऑयल दक्षिण भारत में 1450 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना को 6025 करोड़ की लागत से कार्यान्वित कर रहा है। इसमें करीब 2060 करोड़ रुपये की लागत से भारत में अनुमानित 1.65 लाख एमटी स्टील पाइप का निर्माण किया जा रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि इंद्रधनुष गैस ग्रिड के लिए आईजीजीएल जुलाई 2020 तक करीब 73 हजार मैट्रिक टन स्टील खरीद के लिए 950 करोड रुपये से अधिक की पाइपलाइन निविदाओं की प्रक्रिया कर रहा है।

550 किलोमीटर पाइप लाइन की प्रगतिशील आपूर्ति के लिए घरेलू बोलीदाताओं से चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह मात्रा दोगुनी होने की उम्मीद है।

इन्द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड  उत्तर-पूर्व में विकसित की जा रही प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड सभी 8 उत्तर-पूर्वी राज्यों में प्राकृतिक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। जिससे आर्थिक विकास और भारत में गैस आधारित अर्थव्यवस्था की शुरुआत करने में मदद होगी। 

टॅग्स :इंडियाधर्मेंद्र प्रधानमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया