अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ, सीएम नीतीश पर बरसे केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, कहा-अटल जी की कविताएं पढ़े...

By एस पी सिन्हा | Published: December 26, 2022 03:41 PM2022-12-26T15:41:15+5:302022-12-26T15:42:14+5:30

बिहारः केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय ने महागठबंधन और नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू का सूपड़ा साफ कर देंगे।

Atal Bihari Vajpayee Union Minister Nityanand Rai lashed out CM Nitish kumar, said read Atal ji's poems | अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ, सीएम नीतीश पर बरसे केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, कहा-अटल जी की कविताएं पढ़े...

कुढ़नी और गोपालगंज के चुनाव परिणाम से नीतीश कुमार घबराए हुए हैं।

Highlightsनीतीश कुमार की हताशा की यात्रा होने जा रही है।सूबे में जहरीली शराब का अवैध धंधा फल फूल रहा है।कुढ़नी और गोपालगंज के चुनाव परिणाम से नीतीश कुमार घबराए हुए हैं।

 

 

 

 

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ और खुद पर भरोसा करने को लेकर दिए गए बयान पर अब सियासत गर्मा गई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि अटल जी की कविताएं पढ़े तभी उन्हें ज्ञान होगा।

मुख्यमंत्री खुद को अटल का करीबी बताते हैं तो अटल जी को मानने वाले लोग यदि उनके मार्ग पर चले तो बेहतर होगा। लेकिन, उन्होंने अटल जी का मार्ग छोड़ दिया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नित्यानन्द राय ने महागठबंधन और नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि 17 साल हो गए नीतीश कुमार को बिहार का शासन चलाते हुए। लेकिन अब उन्हें याद आया कि जनता की सुध ली जाए। वैसे वह हर साल यात्रा करते हैं, इस साल यात्रा की जो बात कर रहे हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राज्य की जनता समझ गई है कि वह किस तरह का राज चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू का सूपड़ा साफ कर देंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की यह हताशा की यात्रा होने जा रही है। कुढ़नी और गोपालगंज के चुनाव परिणाम से नीतीश घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में जहरीली शराब का अवैध धंधा फल फूल रहा है।

छपरा शराब मौत मामले पर नीतीश कुमार का बयान पियोगे तो मरोगे सही नहीं है। नित्यानंद राय ने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। एनडीए के शासन में भले ही नीतीश मुख्यमंत्री रहें हों लेकिन भाजपा के मंत्रियों के लगन और कड़ी मेहनत से ही सूबे में विकास हुआ है।

वहीं उन्होंने राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि राजद तुष्टिकरण और वोट की राजनीति कर रही है। इससे देश को नुकसान हुआ है। हिंदू को गाली देना धर्म निरपेक्षता है क्या? भाजपा पार्टी सर्व धर्म संभाव पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि राजद वाले भाजपा को दंगाई कहते हैं, यह उनकी तुष्टिकरण की राजनीति है।

वे अपने फायदे के लिए भाजपा को दंगाई कहते हैं। भाजपा अपने देश की संस्कृति, सम्मान, धर्म को नुकसान नहीं पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के शासन कल में अराजक स्थिति है। आए दिन परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं। राज्य में शराबबंदी पहले से फेल है। सिद्दीकी का बयान पूरी तरह से देश गलत है। देश के अल्पसंख्यक समुदाय में कहीं से कोई असुरक्षा का भाव नहीं है। 

Web Title: Atal Bihari Vajpayee Union Minister Nityanand Rai lashed out CM Nitish kumar, said read Atal ji's poems

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे