लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्राः पांच लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद, यहां देखें पूरा रूट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 17, 2018 09:48 IST

अटल जी का पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे कृष्णा मेनन स्थित उनके आवास से बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा। यहां दोपहर 1.30 बजे तक उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद स्मृति स्थल ले जाकर उनका अंतिम संस्कार होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्तः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम प्रणाम देने के लिए पांच लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए 25 सड़कों से यातायात रोक दिया गया है और 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। अटल जी का पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे कृष्णा मेनन स्थित उनके आवास से बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा। यहां दोपहर 1.30 बजे तक उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद स्मृति स्थल ले जाकर उनका अंतिम संस्कार होगा। सुबह आठ बजे से कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड एवं सिकंदरा रोड आम लोगों के यातायात के लिए बंद हैं। यातायात पुलिस ने कहा कि डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, बीएसजी मार्ग (तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट) भी बंद रहेंगे।

आवास से बीजेपी मुख्यालय का रूट:-

बीजेपी मुख्यालय से स्मृति स्थल का रूट:-

गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर एम्स में निधन हो गया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने गुरुवार शाम में मेडिकल बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। इनके निधन की खबर के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट के लिए लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए