लाइव न्यूज़ :

गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान अलग-अलग चार राज्यों में हुई दुर्घटना, इस घटना में 16 लोग मारे गए

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 20, 2021 09:22 IST

गणेश पूजा के दौरान पूरे भारत में अलग और खास उत्साह देखने को मिलता है लेकिन विसर्जन के दौरान अलग-अलग चार राज्यों में 16 लोगों की मौत हो गई ।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश पूजा के दौरान अलग-अलग चार राज्यों में 16 लोगों की विसर्जन के दौरान मौतराजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में हुई मौतपुलिस ने कहा कि सभी मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई है

मुंबई :   देश के चार राज्यों में रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई । गणेश चतुर्थी उत्सव के अंतिम दिन मध्य प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि उत्तर प्रदेश में राजस्थान में दो और महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में विसर्जन समारोह के दौरान कल्याणी नदी में फिसलने से एक महिला और उसके दो बेटों समेत पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई । सादातगंज मोहल्ले के निवासी नारायण धर पांडे (58) ने अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की थी । पुलिस अधीक्षक (एसपी) यमुना प्रसाद ने कहा कि वह और उनके पड़ोसी मूर्ति को कल्याणी नदी में विसर्जित करने गए थे, जो लगातार बारिश के कारण उफन गई थी, जब दुर्घटना हुई ।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नारायण धर पांडे के अलावा अन्य मृतक व्यक्तियों की पहचान धर्मेंद्र पांडे (20), मुन्नी देवी (62) और उनके दो बेटों सूरज पटवा (18) और नीलेश (35) के रूप में हुई । इस बीच गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में विसर्जन के दौरान तालाब में गिरने के बाद दो लड़कों को एनडीआरएफ की टीम ने बचाया । क्षेत्र में कुल चार लोगों को बचाया गया ।

अलग-अलग घटनाओं में, मध्य प्रदेश के भिंड, राजगढ़ और सतना जिलों में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नौ से 17 वर्ष की आयु के कम से कम आठ लड़कों की मौत हो गई । उनमें से सात एक तालाब में डूब गए, जबकि एक शख्स की  कुएं में गिरने से मौत हो गई ।

भिंड जिले के वनखंडेश्वर तालाब में रविवार दोपहर 11 से 14 वर्ष की आयु के चार बच्चे डूब गए । भिंड के पुलिस उप-मंडल अधिकारी (एसडीओपी) राजेश राठौर ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना तब हुई जब ये लड़के भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए तालाब में गए थे । थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि एक अन्य घटना में सतना जिले के जुरा गांव के तालाब में नौ से 11 साल की उम्र के तीन लड़के डूब गए ।

राजगढ़ जिले के कचरिया गांव में 17 वर्षीय ब्रज सिंह गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने गए थे, तभी वह फिसल कर कुएं में गिर गए । बचाए जाने पर उसे सारंगपुर के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया । हालांकि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे शाजापुर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । राजस्थान के अजमेर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान दो लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई । घटना मांगलियावास इलाके के एक खेत में हुई ।

खेत के मालिक अभिषेक (35) और एक अन्य व्यक्ति राजकुमार (30) मूर्ति को विसर्जित करते हुए तालाब में फिसल गए । मांगलियावास के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनों लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे ।

पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवाड़ के अलंदी रोड इलाके में रविवार शाम भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के दौरान एक 18 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति के डूबने की आशंका है । उन्होंने कहा कि मृतक के शव की पहचान प्रज्वल काले के रूप में हुई है, जबकि दत्ता थोम्ब्रे (20) की तलाश की जा रही है, जो काले के साथ नदी के पानी में प्रवेश कर गया था । 

टॅग्स :गणेश चतुर्थीमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया