लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः क्या पीएम मोदी का कांग्रेस पर इमोशनल अटैक कामयाब रहेगा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 25, 2018 08:41 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक जनसभा में कांग्रेस पर मां की गाली देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझसे मुकाबला करने की हिम्मत नहीं तो मां को घसीट रहे हैं।

Open in App

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं के बयानों के अर्थ-भावार्थ के आधार पर पीएम नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस पर इमोशनल अटैक करने में कामयाब रहे थे और भाजपा के हाथ से निकलती सत्ता को बचा लिया था, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या राजस्थान सहित पांच राज्यों के चुनाव में पीएम मोदी का कांग्रेस पर इमोश्नल अटेक कामयाब रहेगा?

पीएम मोदी के भाषणों से विकास की भाषा कमजोर पड़ गई है, राम मंदिर, धारा 370, गैस-पेट्रोल के दाम जैसे मुद्दे गायब हैं. इन भाषणों में या तो विकास के आंकड़ों से अच्छे दिनों का पेट भरने के प्रयास हो रहे हैं या फिर चायवाला कैसे प्रधानमंत्री बन गया, कांग्रेस पर गांधी परिवार का कब्जा जैसे भावनात्मक सियासी प्रहार हो रहे हैं.

इन चुनावों के दौरान भी कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए गए बयानों के अलग-अलग अर्थ-भावार्थ निकाल कर- कांग्रेस नेता गालियां दे रहे हैं, जैसे बयानों पर पीएम के भाषण केन्द्रीत होते जा रहे हैं. राजस्थान में पीएम मोदी के चुनाव प्रचार का पहला चरण शुरू हो रहा है, परन्तु इन सभाओं में भीड़ जुटाना एक नई चुनौती है, क्योंकि स्वप्रेरित श्रोताओं की तेजी से कमी होती दिखाई दे रही है. हालत यह है कि इन सभाओं में भषण खत्म होने तक भी भीड़ को बांधे रखना मुश्किल हो रहा है.

झाबुआ, एमपी की पीएम मोदी की सभा आदिवासी क्षेत्र में उनके कम होते असर को दर्शाती है, जहां न तो अपेक्षाकृत भीड़ जुटी और न ही लोग भाषण खत्म होने तक ठहरे. राजस्थान में पीएम मोदी की सभा आदिवासी क्षेत्र में प्रमुख तीर्थ बेणेश्वर में हो रही है. यहां लाखों की भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है. यहां पीएम मोदी की सभा की सफलता-असफलता ही दिखाएगी कि इस क्षेत्र की करीब ढाई दर्जन सीटों के नतीजों की दिशा क्या होगी?

टॅग्स :विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन