Assembly Election Results 2022: पंजाब में 'आप' की आंधी, यूपी में भाजपा सरकार! जानें सभी राज्यों का हाल

By विनीत कुमार | Published: March 10, 2022 06:49 AM2022-03-10T06:49:56+5:302022-03-10T21:05:08+5:30

Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चार राज्यों में भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रचा है।

Assembly Elections 2022 Result Live update UP, Punjab, Uttarakhand, Goa and Manipur seats detail | Assembly Election Results 2022: पंजाब में 'आप' की आंधी, यूपी में भाजपा सरकार! जानें सभी राज्यों का हाल

यूपी सहित पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsयूपी सहित पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे।यूपी में भाजपा सरकार की वापसी, उत्तराखंड सहित मणिपुर और गोवा में भी बनेगी भाजपा की सरकार।पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रचा इतिहास, पहली बार दिल्ली के बाहर किसी और राज्य में बनेगी 'आप' सरकार।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे हैं। वहीं भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। उत्तर प्रदेश पर सभी की विशेष तौर पर निगाहे थी। यहां 7 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए। इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव हुए थे।

UP Election Results 2022: यूपी में फिर से बनेगी भाजपा सरकार?

तमाम एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया था, जो सच साबित हुआ है। एग्जिट पोल में सपा की सीटों की संख्या पहले से अधिक होने की संभावना भी जताई गई है। भाजपा ने 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी। यूपी में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है।

पार्टीआगेजीत
भाजपा+273 
सपा+119 
बसपा1 
कांग्रेस2 
अन्य8 

Punjab Election Results 2022: पंजाब चुनाव के नतीजे

पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार, 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में थे। साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 117 में से 77 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर शिअद-भाजपा गठबंधन के दस साल के शासन को समाप्त किया था। इस बार यहां 'आम आदमी पार्टी' ने बड़ा कमाल किया। पंजाब में बहुमत का आंकड़ा 59 है।

पार्टीआगेजीत
कांग्रेस-18
आप-92
भाजपा+-02
शिअद+-03
अन्य-02

Uttarakhand Election Results 2022: उत्तराखंड चुनाव के नतीजे

उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार यहां 632 उम्मीदवार मैदान में थे। साल 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटें जीतकर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इस बार फिर भाजपा की वापसी हुई है। उत्तराखंड में बहुमत का जादुई आंकड़ा 36 है।

पार्टीजीत
भाजपा47
कांग्रेस19
अन्य4

Goa Election Results 2022: गोवा चुनाव के नतीजे

गोवा में 40 विधानसभा सीटें हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। साल 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। भाजपा ने कुछ क्षेत्रीय संगठनों और निर्दलीय विजेताओं के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी। यहां बहुमत का आंकड़ा 21 है।

पार्टीआगेजीत
भाजपा-20
कांग्रेस+-11
आप-02
टीएमसी+-00
अन्य-07

Manipur Election Results 2022: मणिपुर चुनाव के नतीजे

मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 28 फरवरी और पांच मार्च को मतदान हुए थे। साल 2017 के मणिपुर चुनाव में कांग्रेस ने 28 सीटें जीती थीं जो बहुमत के आंकड़े से तीन कम थी। वहीं 22 सीटें जीतने वाले भाजपा खेमे ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाने के लिए एनपीपी और अन्य क्षेत्रीय संगठनों के साथ गठबंधन किया था। इस बार यहां भाजपा पहले से ज्यादा मजबूत नजर आई है। यहां बहुमत का आंकड़ा 31 है।

पार्टीआगेजीत
भाजपा-32
कांग्रेस+-05
एनपीएफ-05
अन्य-18

Web Title: Assembly Elections 2022 Result Live update UP, Punjab, Uttarakhand, Goa and Manipur seats detail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे