ABP Cvoter Survey: उत्तर प्रदेश में योगी की बल्ले-बल्ले, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को झटका!, जानें गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 4, 2021 01:27 PM2021-09-04T13:27:06+5:302021-09-04T13:35:41+5:30

ABP Cvoter Survey:  उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर वापसी करते दिख रहे हैं। यहां बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिल सकती हैं।

assembly elections 2022 ABP Cvoter Survey bjp cm yogi uttar pradesh punjab aap congress uttarkhand goa manipur | ABP Cvoter Survey: उत्तर प्रदेश में योगी की बल्ले-बल्ले, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को झटका!, जानें गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड का हाल

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने की संभावना जताई गई है।

Highlightsसमाजवाद पार्टी को 109-117 सीटें, बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी बाजी मारती दिख रही है। पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के चलते पार्टी की छवि काफी खराब हुई है.

ABP Cvoter Survey: साल 2022 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन सूबों में राजनीतिक माहोल गर्म है।

वहीं इस बीच एबीपी-सी वोटर ने देश के इन पांच राज्यों में सर्वे किया है और संभावना जताई है कि किस राज्य में कौन कितनी सीटों से जीत रहा है। एबीपी सी वोटर के सर्वे  के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर वापसी करते दिख रहे हैं। यहां बीजेपी को 250 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा समाजवाद पार्टी को 109-117 सीटें, बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के चलते पार्टी की छवि काफी खराब हुई है. इसका असर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी पर भी दिखाई दे रहा है. यहां पंजाब में आम आदमी पार्टी बाजी मारती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी को 51 से 57 सीटें मिल सकती हैं, जबकी कांग्रेस को 38 से 46, अकाली दल को 16 से 24 और बीजेपी को 0 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इस सर्वे के मुताबिक, पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका लग सकता है।

वहीं गोवा में बीजेपी एक बार फिर वापसी कर सकती है इस सर्वे में संभावना जताई गई है कि बीजेपी को 22 से 26 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और आम आदमी पार्टी को 4-8 सीटें जबकी अन्य को 3-7 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है.वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लोगों को पहली पसंद हैं।

आगमी चुनावों में हरीश रावत को राज्य के सबसे ज्यादा 31 फीसदी लोग एक बार फिर मुख्यमंत्री बनते देखना जाहते हैं। हालांकि इस सर्वे में कांग्रेस को दूसरे स्थान पर रखा गया है.वहीं रावत के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकप्रियता के मामले में दूसरे नंबर पर है. राज्य 22.5 फीसदी लोग ऐसे हैं जो उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

जबकि भाजपा के अनिल बलूनी इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। 19 फीसदी लोगों ने बलूनी को मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद माना है.वहीं अगर मणिपुर की बात करें तो यहां बीजेपी गठबंधन 41 फीसदी वोट शेयर और 34 सीटों के साथ राज्य में अपना परचम लहरा सकती है, जबकि मणिपुर में कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल के अपने दर्जे पर कायम रह सकती है।

Web Title: assembly elections 2022 ABP Cvoter Survey bjp cm yogi uttar pradesh punjab aap congress uttarkhand goa manipur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे