विधानसभा चुनाव: गोवा और यूपी में तेज मतदान, उत्तराखंड में गति धीमी, सुबह 11 बजे तक पड़े इतने वोट

By विनीत कुमार | Published: February 14, 2022 11:55 AM2022-02-14T11:55:57+5:302022-02-14T12:02:15+5:30

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। वहीं गोवा और उत्तराखंड में सभी सीटों के लिए वोटिंग जारी है। गोवा में 11 बजे तक 26 प्रतिशत से अधिक का मतदान हो चुका है।

Assembly Election 2022 voter turn out in UP, Goa and Uttarakhand, all detail update | विधानसभा चुनाव: गोवा और यूपी में तेज मतदान, उत्तराखंड में गति धीमी, सुबह 11 बजे तक पड़े इतने वोट

यूपी, गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (फाइल फोटो)

Highlightsविधानसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में 55 सीटों पर वोटिंग आज हो रही है।गोवा में सुबह 11 बजे तक 26.63 प्रतिशत मतदान हो चुका था, यूपी में 23 प्रतिशत से अधिक वोटिंग।यूपी के नौ जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर में हो रही है वोटिंग।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चार चरणों में होने वाले विधानसभा के तहत आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसके तहत 9 जिलों में 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं, उत्तराखंड में सभी 70 सीटों और गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर भी मतदान जारी है। 

गोवा में तेज वोटिंग, उत्तराखंड में गति धीमी

सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार गोवा में सबसे तेजी से वोटिंग हो रही है। यहां सुबह 11 बजे तक 26.63 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं, उत्तराखंड में सुबह 11 बजे तक 18.97 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। उत्तर प्रदेश में मतदान की गति तेज है। सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 23.03 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सुबह 9 बजे तक यूपी में औसतन 9.45 प्रतिशत मतदान हुआ था।


दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के नौ जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर में मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान कार्य कोविड प्रोटोकॉल के तहत सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। गोवा में भी सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई जबकि उत्तराखंड में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ।

यूपी में 500 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में

दूसरे चरण में यूपी में कुल 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (शाहजहांपुर सदर), जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख (बिलासपुर), नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता (बदायूं), माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी (चंदौसी), आयुष राज्यमंत्री रहे और अब समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी (नकुड़), वरिष्ठ सपा नेता आजम खान (रामपुर सदर) और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम (स्वार) प्रमुख हैं। 

दूसरे चरण में जिन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है, वहां मुसलमानों की आबादी अधिक है और इन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ माना जाता है। हालांकि वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 55 में से 38 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। कांग्रेस और सपा ने पिछला विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। सपा को जो 15 सीटें मिली थी उनमें से 10 पर मुस्लिम प्रत्याशी जीते थे। 

(भाषा इनपुट)

Web Title: Assembly Election 2022 voter turn out in UP, Goa and Uttarakhand, all detail update

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे