फरवरी में होगा त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में चुनाव, तीन मार्च को आएगा परिणाम: चुनाव आयोग

By रामदीप मिश्रा | Published: January 18, 2018 12:32 PM2018-01-18T12:32:06+5:302018-01-18T13:19:35+5:30

चुनाव आयोग के अनुसार इन राज्यों के विधानसभा चुनावों में VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। इन तीनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।

Assembly Election 2018: election commission announced date for tripura nagaland and meghalaya election | फरवरी में होगा त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में चुनाव, तीन मार्च को आएगा परिणाम: चुनाव आयोग

फरवरी में होगा त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में चुनाव, तीन मार्च को आएगा परिणाम: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने गुरुवार (18 जनवरी) को त्रिपुरा, मेघायल और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव एक-एक चरण में करवाए जाएंगे। त्रिपुरा में 18 फरवरी, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। वहीं 3 मार्च को ही तीनों राज्यों के चुनाव नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

चुनावों की घोषणा होते ही तीनों राज्यों में गुरुवार से ही आचार संहिता लागू कर दी गई। वहीं, केंद्र को भी आचार संहिता को मानना होगा। साथ ही उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की राशि का भी ऐलान कर दिया गया। उम्मीदवार चुनाव के दौरान अधिक से अधिक 20 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे और इन उत्तर पूर्वी राज्यों के विधानसभा चुनावों में VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा।



इन तीनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 6 मार्च को, नगालैंड का 13 मार्च को और त्रिपुरा को 14 मार्च को खत्म हो रहा है।

आपको बता दें कि त्रिपुरा राज्य में 60 विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा समय में यहां अभी लेफ्ट की सरकार है। साल 1998 से राज्य में माणिक सरकार मुख्यमंत्री हैं। मेघालय राज्य में भी विधानसभा की 60 सीटें हैं। वर्तमान में यहां पिछले दो बार से कांग्रेस की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा हैं। राज्य में मुख्य लड़ाई कांग्रेस, बीजेपी और एनपीपी के बीच है।

वहीं, तीसरे राज्य नागालैंड में भी विधानसभा की 60 सीटें हैं। यहां साल 2003 से नागालैंड पीपुल्स फ्रंट की सरकार है। एनपीएफ, एनडीए की सहयोगी पार्टी है। टी आर जेलियांग राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

Web Title: Assembly Election 2018: election commission announced date for tripura nagaland and meghalaya election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे