विधानसभा उपचुनाव: सपा ने घोषित किये आठ और उम्मीदवार, रामपुर से आजम खां की पत्नी को टिकट

By भाषा | Published: September 29, 2019 08:52 PM2019-09-29T20:52:57+5:302019-09-29T20:52:57+5:30

उत्तर प्रदेश में 12 सीटों पर उपचुनाव होने थे। लेकिन टूण्डला सीट पर उपचुनाव फिलहाल टल गया है। यह सीट भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान दिए गए जाति प्रमाणपत्र को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद टूण्डला सीट पर उपचुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Assembly by-election: SP announces eight more candidates, ticket to Azam Khan's wife from Rampur | विधानसभा उपचुनाव: सपा ने घोषित किये आठ और उम्मीदवार, रामपुर से आजम खां की पत्नी को टिकट

सोमवार 30 सितम्बर नामांकन का अंतिम दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर को होगी।

Highlightsइगलास सीट पर उसने राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार को समर्थन का एलान किया हैयह सीट आजम के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई है।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिये अपने चर्चित सांसद आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने अगले महीने 11 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये रविवार को आठ और उम्मीदवार घोषित कर दिये।

इस तरह पार्टी ने 10 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिये हैं। इगलास सीट पर उसने राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार को समर्थन का एलान किया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी ने रामपुर सीट से आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा को टिकट दिया है। तजीन इस वक्त राज्यसभा की सदस्य हैं।

यह सीट आजम के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई है। रामपुर सीट सपा के लिये प्रतिष्ठा का सवाल बन गयी है। खासकर आजम के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा हाल में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किये जाने के बाद पार्टी के आंदोलन के मद्देनजर रामपुर की लड़ाई सपा के लिये बेहद अहम हो गयी है।

पार्टी ने बलहा (सुरक्षित) सीट से किरन भारती, गंगोह सीट से इंद्रसेन, घोसी सीट से सुधाकर सिंह, माणिकपुर से निर्भय सिंह पटेल, जैदपुर से गौरव कुमार रावत, जलालपुर से सुभाष राय और प्रतापगढ़ से बृजेश वर्मा पटेल को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने गत शुक्रवार को लखनऊ छावनी क्षेत्र से मेजर आशीष चतुर्वेदी तथा सम्राट विकास को कानपुर की गोविन्द नगर सीट से उम्मीदवार बनाया था।

गौरतलब है कि प्रदेश में 12 सीटों पर उपचुनाव होने थे। लेकिन टूण्डला सीट पर उपचुनाव फिलहाल टल गया है। यह सीट भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान दिए गए जाति प्रमाणपत्र को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद टूण्डला सीट पर उपचुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

सोमवार 30 सितम्बर नामांकन का अंतिम दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर को होगी। तीन अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 21 अक्टूबर को होगा जबकि वोटों की गिनती और नतीजों का एलान 24 अक्टूबर को किया जाएगा।

प्रदेश की गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ छावनी, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर और बलहा सीटें इन पर चुने गये विधायकों के इस साल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई हैं। इसके अलावा घोसी सीट यहां से विधायक रहे फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बनाये जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण खाली हुई है।

Web Title: Assembly by-election: SP announces eight more candidates, ticket to Azam Khan's wife from Rampur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे